×

Meerut News: कलक्ट्रेट पर गन्ना रेट घोषित करने और आवारा पशुओं से निजात की मांग को लेकर रालोद का जोरदार प्रदर्शन

Meerut News: उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पर सौंपा। इससे पहले रालोद नेताओं द्वारा कमिश्नरी कार्यालय के पास स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। धरना प्रदर्शन किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 7 Feb 2023 12:14 PM GMT
demonstration by RLD
X

demonstration by RLD

Meerut News: गन्ना रेट घोषित नहीं करने और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ और महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पर सौंपा। इससे पहले रालोद नेताओं द्वारा कमिश्नरी कार्यालय के पास स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। धरना प्रदर्शन किया गया।

अभी तक नहीं हुआ गन्ना किसानों का भुगतान

धरने को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा है, कि उत्तर प्रदेश सरकार अति की हुई है. पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। नये सत्र के लिए गन्ने का मूल्य भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा है, कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर विधानसभा में भी गन्ना मूल्य घोषित करने की याद दिलाई गई. किंतु सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। वहीं आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए भी समय-समय पर याद दिला गया लेकिन, यह सरकार अपने आंख और कान को बंद किए बैठी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में गन्ना मूल्य भुगतान और वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल बुलंद आवाज में विधानसभा में आवाज उठाएगा।

छुट्टा पशुओं से किसान परेशान

रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा है कि छुट्टा पशुओं से किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं। आए दिन किसानों की मौत छुट्टा पशुओं की वजह से हो रही है। राष्ट्रीय लोकदल इस को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा है कि अभी तक किसानों का पूर्व वर्ष का भी गन्ने का भुगतान पूरा मिल द्वारा नहीं किया गया है। बावजूद इसके सरकार चुप बैठी है। सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। उसे किसानों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं दे रहे हैं। पेराई सत्र का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है और गन्ना किसान बिना मूल्य घोषित किए अपने गन्ने को मिल पर डालने के लिए मजबूर है। ताकि वह अगली फसल की बुवाई कर सकें लेकिन यह सब सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है । उन्होंने कहा कि अगर सरकार की आंख नहीं खुली तो जनपद स्तर से प्रदेश व्यापी आंदोलन में देर नहीं लगेगी।

युवा व्यापारी परेशान

पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। संपूर्ण प्रदेश का किसान युवा व्यापारी महिलाएं परेशान हैं। लेकिन, किसी भी वर्ग की आवाज उत्तर प्रदेश सरकार के कानों में जा नहीं पा रही है। रालोद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उनकी आंख और कान को खोलने का कार्य करेगा। पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा है कि किसानों के साथ-साथ दलितों पर भी अत्याचार बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरीके से हर वर्ग को साथ लेकर चलने में फेल साबित हुई है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत इस वर्ष के पेराई सत्र का गन्ने का मूल्य तुरंत घोषित कर देना चाहिए। अन्यथा राष्ट्रीय लोकदल बड़े आंदोलन को मजबूर होगी।

किसान विरोधी सरकार

रालोद के महानगर अध्यक्ष मेरठ उज्ज्वल अरोड़ा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान विरोधी, व्यापार विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और कोई भी वर्ग इस सरकार में खुश नहीं है। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी संजय पनवाड़ी ने अपने संबोधन में कहा है कि किसान अपनी फसल को बिना रेट पर सरकार को देने पर मजबूर है। इसलिए कि वह आने वाले समय में अपने बच्चों के भविष्य के लिए दूसरी फसल की बुवाई कर सकें।

धरना में ये मौजूद रहे

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा, अशोक चौधरी, नरेंद्र सिंह खजूरी,दीपक तोमर, सोहराब ग्यास, कलवा कुरेशी, विनय मल्लापुर,रणबीर दहिया, प्रदीप हुड्डा, अशोक चौधरी, चौधरी रतन सिंह, मनदीप सिंह बिंद्रा, राजेंद्र जानी, अनिकेत भारद्वाज,मयंक तरार, दीपक गूण,प्रताप लोहिया, सीपी सिंह, अक्षय अतलपुर, दिलशाद सैफी शहर अध्यक्ष सर्वेश पुंडीर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, युवा नेता दिव्यांश पूनिया,पिंटू चौधरी, अभिमन्यु ललसाना, मयंक तरार, दर्पण सिवाच,सरदार कर्मवीर सिंह, शबाब रिजवी, अनुराग पुनिया,आर्यन तोमर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story