×

मेरठ में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी की फायरिंग, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार वर्मा(६५) स्वजन के साथ ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास रहते थे। उनकी शहर सराफा में विनोद कुमार एंड संस के नाम से दुकान है।

Roshni Khan
Published on: 7 March 2021 5:45 AM GMT
मेरठ में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी की फायरिंग, मचा हड़कंप
X
मेरठ में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी की फायरिंग, मचा हड़कंप (PC: social media)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मामूली विवाद में देर रात पुत्र द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। पकड़ने गई पुलिस पर भी आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर आरोपित को पकड़ने में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद ही पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर सर्राफ के बेटे को गिरफ्तार कर सकी।

ये भी पढ़ें:बेटे का शव बोरी में लेकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता-पुलिस ने कहा था-थाने लाओ

दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है

मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार वर्मा(६५) स्वजन के साथ ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास रहते थे। उनकी शहर सराफा में विनोद कुमार एंड संस के नाम से दुकान है। दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है। छोटे बेटे राजीव और गोविंद भी सर्राफ का काम करते है। शनिवार रात पौने नौ बजे विनोद और बेटे किशन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में किशन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल पिता को गोली मार दी। गोली सिर में फंस गई। खून से लथपथ विनोद को तत्काल स्वजन उन्हें केएमसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दुकान पर बड़ा बेटा किशन वर्मा भी बैठता है

आरोपित किशन वर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस जब आरोपित को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। किशन वर्मा को रात 12 बजे पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले जा रही थी। तभी गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस की पकड़ से छीन लिया। उसके बाद भीड़ ने आरोपित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी चलाकर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

ये भी पढ़ें:कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

एसएसपी अजय साहनी ने घटना के बारे बताया कि सर्राफ की उनके बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था। काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर थाना ब्रह्मपुरी पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हमलावर सट्टा लगाता था। सट्टे के कारण वह काफी कर्जदार हो गया था। रर्जे का पैसा चुकाने के लिए वह पिता से पैसा मांग रहा था। लेकिन पिता देने को तैयार नही थे। यही वजह हत्या का कारण बनी।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story