×

Meerut: सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले 84 किसानों को मिला सम्मान, कृषि वैज्ञानिक ने की जैविक खेती की अपील

Meerut News: सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने स्व. चौधरी चरण सिंह जी की विरासत एवं उनके विषय व मूल्यांकन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 23 Dec 2023 4:54 PM GMT
Meerut News
X

सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले 84 किसानों को मिला सम्मान (Social Media)

Meerut News: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर कृषि वैज्ञानिक भारतीय फसल प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम में डॉ. एलआर मीणा ने किसानों को जैविक खेती की अपील की। उन्होंने प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, एवं अन्य मोटा अनाज उगाने के विषय में जानकारी दी। बता दें, किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले कुल 84 किसानों को सम्मानित किया गया।

सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज (Sir Chhotu Ram Engineering College) परिसर में आयोजित कृषि प्रदर्शनी के मौके पर जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेन्द्र तोमर द्वारा स्व. चौ. चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

सरकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित ओ०टी०एस० योजना के विषय में जानकारी दी गयी। कृषकों के नलकूपों के विद्युत बिल शून्य किये जाने की योजना से भी अवगत कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा स्व0 चौ0 चरण सिंह जी के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा किसानों के हितार्थ किये गये कार्यों एवं उनके बताये गये रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

MP राजेंद्र अग्रवाल- चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे

सांसद राजेंद्र अग्रवाल (MP Rajendra Agarwal) ने स्व. चौधरी चरण सिंह जी की विरासत एवं उनके विषय व मूल्यांकन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि, चौधरी साहब का सम्पूर्ण जीवन किसान के हितार्थ एवं जाति प्रथा को समाप्त करने में समर्पित रहा। चौधरी चरण सिंह जी का नारा था, किसानों की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से गुजरता है। चौधरी साहब किसानों के मसीहा एवं अन्नदाता थे'।

कई किसानों को मिला सम्मान

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाले रोगों एवं उनके उपचार के विषय में जानकारी दी। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसानों द्वारा सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषकों सुशील कुमार ग्राम चन्दसारा को गेहूं में प्रथम पुरस्कार, नीरज कुमार ग्राम चंदसारा को प्रथम पुरस्कार, जनेश्वर त्यागी ग्राम बाडम विकास खण्ड रोहटा को बासमती धान में प्रथम पुरस्कार, गन्ना विभाग में गगनपाल ग्राम भदोडा, विकास खण्ड रोहटा को पौधा गन्ना में प्रथम पुरस्कार, नवाज ग्राम नगला हरेरू, विकास खण्ड मवाना को पेडी गन्ना में प्रथम एवं सुनील कुमार, ग्राम शाहपुर, विकासखंड ह०पुर को पेढी गन्ना में प्रथम, पुरस्कार तथा शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, आदि विभागीय अधिकारी सहित कृषक उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story