Meerut News: गुरुद्वारे के बाहर आग सेंक रहे युवक की गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में हुई कैद

Meerut News: जनपद मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर गांव किशनपुर में गुरुद्वारा थल्ली साहिब परिसर के बाहर आग सेंक रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Sushil Kumar
Published on: 7 Jan 2024 6:06 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में गुरुद्वारे के बाहर आग सेंक रहे युवक की गोली मारकर हत्या (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जनपद मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर गांव किशनपुर में गुरुद्वारा थल्ली साहिब परिसर के बाहर आग सेंक रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में हुई घटना से इलाके ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाके की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस अफसरों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। इस पूरी घटना का वाकया गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें हमलावर द्वारा तीरथ सिंह के सिर पर दो गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि हमला करने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

हस्तिनापुर पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय तीरथ सिंह उर्फ टीरी पुत्र प्रभु सिंह निवासी किशनपुर के रुप में हुई है। घटना के बारे में जिला मुख्यालय में मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय तीरथ सिंह किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री थल्ली साहिब के बाहर बैठकर आग सेंक रहा था। तभी पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसने उसके सिर पर दो गोली मार दी। घटना के तुरन्त बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

रात होने के कारण घटना का पता आज सुबह तब लगा जब गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब के पाठी-पाठ करने के लिए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता प्रभु सिंह का कहना है कि तीरथ सिंह शनिवार सुबह घर से यह कह कर निकला था कि अपनी ससुराल जा रहा है। शाम तक वापस आ जाउंगा। लेकिन,देर रात वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने यही समझा कि तीरथ सिंह अपनी ससुराल रुक गया होगा। जब सुबह उन्हें उसकी हत्या की खबर लगी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story