Meerut News: अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताड़ित करने का आरोप, इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन

Meerut News: आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं।

Sushil Kumar
Published on: 30 July 2024 9:22 AM GMT
Meerut News: अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताड़ित करने का आरोप, इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन
X

Meerut News: आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी और समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताड़ित करने को लेकर मेरठ कमिश्नरी पार्क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ को सौंपा।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आज तक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ईडी और सीबीआई कोर्ट में रख नहीं पाई। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल जी को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दोष इतना ही है कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं और आम आदमी पार्टी की सम्पूर्ण देश में निरंतर लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं, जिससे घबराकर भारतीय जनता पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है।


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा इस ज्ञापन के माध्यम से हमारी मांग हैं कि इस प्रकरण में न्याय हो और केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जाये।

विरोध प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, बाबा विक्रमजीत सिंह, सलीम मंसूरी, भारत लाल यादव, हेम कुमार, फुरकान त्यागी, अंकुर पाल, संदीप त्यागी, यासीन मलिक, इस्माइल त्यागी, उमेश विश्वकर्मा, अनिल सुरानिया, बंटी जाटव, मनोज शर्मा, अशफाक अंसारी, अयूब कसार, तरीका पवार, इंतजार अली, कपिल शर्मा, रोबिन, फलक चौहान, देव अग्रवाल, चांद खान, रियाजुद्दीन, भूप सिंह, व समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, निरंजन सिंह, ई० संदीप यादव, अहतेशाम इलाही, मृदुला यादव, विनय चौधरी, योगेन्द्र सिंह सोल्दा, ओमप्रकाश खटिक, मुनीर, जिशन अहमद, नेहा गौर, हरप्रीत आहूजा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story