×

Meerut News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का सामूहिक उपवास

Meerut News: मेरठ में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक उपवास रखा।

Sushil Kumar
Published on: 7 April 2024 1:43 PM GMT
आप के सामूहिक उपवास समर्थन में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान।
X

आप के सामूहिक उपवास समर्थन में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान। (Pic: Newstrack)

Meerut News:आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सामूहिक उपवास पर रहे। बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला छुपाने के लिए हुई गिरफ्तारी

जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी बहाना है। असल में नरेंद्र मोदी जी को इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला छुपाना है। ये 1857 की क्रांति धारा मेरठ कमिश्नरी पार्क की ऐतिहासिक धरती से मैं कहना चाहता हूँ “अरविंद केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं, ईमानदार रहेंगे। आम आदमी पार्टी नेता के अनुसार आज मेरठ ही नहीं पूरे देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल जी के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं। देश के लोग अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करते हैं। वे उन्हें CM नहीं बल्कि अपना बेटा या भाई मानते हैं। सभी चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई हो। भाजपा की ED और CBI आम आदमी पार्टी के नेताओं के शराब घोटाले का एक पैसा भी नहीं दिखा पाई है। अगर इस मामले में कोई मनी ट्रेल है तो वह शराब व्यापारी शरत रेड्डी से भाजपा तक है।


समर्थन में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान

आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हए समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा हम समाजवादी लोग हैं। सेकुलर विचारधारा के लोग हैं जब-जब जुल्म और ज्यादती होती है हम उसके साथ खड़े होते हैं। हमारी पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के खिलाफ आपके हर कार्यक्रम, प्रदर्शन को हमारा पूर्ण समर्थन है। जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी विपिन चौधरी ने आपने तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक उपवास स्थल पर आकर समर्थन किया। अंकित गिरी ने कहा अरविंद केजरीवाल भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं, हर गरीब के बेटे हैं। अरविंद केजरीवाल जी को कैद किया जा सकता है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है।

इनकी रही उपस्थिति

आज का उपवास कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में किया गया जिसमे सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान, पश्चिम प्रांत महासचिव मनीष सिंह, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, समाजवादी नेता सम्राट मलिक, सपा नेता नोमान मुर्तजा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, बागपत जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, सहारनपुर जिलाध्यक्ष विशाल गौतम, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक, हापुड़ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष माइनारिटी विंग गुरविंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग कैप्टन कपिल शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रंजना तिवारी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव सुशील वर्मा, CYSS जिलाध्यक्ष शोएब, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष देव अग्रवाल, यूनूस ख़ान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि, जिला कार्यकारिणीव सदस्य तरिकत पवार, जिला सचिव अनिल सुरानिया, जिला सचिव अनमोल कोरी आदि मुख्यतः उपस्थित रहें।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story