Meerut News: बीजेपी की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो : सोमेंद्र ढाका

Meerut News: आप नेताओं ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर - संवैधानिक है। बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं।

Sushil Kumar
Published on: 16 Oct 2023 2:20 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे। आम आदमी पार्टी पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आज यहां संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। दोनो नेताओ ने कहा कि संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है। जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा l

आप नेताओं ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर - संवैधानिक है। बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा यह वही ईडी है जिसने पांच महीने पहले लिखित में मान्य सांसद संजय सिंह से लिखित में माफी मांगी की गलती से उनका नाम आ गया, लेकिन अचानक से उनको गिरफ्तार करना यह भारतीय जनता पार्टी की हताशा और निराशा को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करती है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष उमर हबीब, जिला उपाध्यक्ष करन अग्रवाल, जिला सचिव हेम कुमार, जिला सचिव प्रीति चौधरी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव यासीन मलिक, शहर विधानसभा अध्यक्ष उमेश शर्मा, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, माईनाॅरिटी विंग ईस्माइल त्यागी, माईनाॅरिटी प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, सचिन वाल्मीकि, फारूख किदवई, कुलविंदर कंडारी, फलक चौहान, विक्रम पाल, गजेन्द्र, राहुल खटीक, अजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अजय ढींगरा, सुशील वर्मा, ब्रजपाल फौजी, तौफीक, चांद खान मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story