×

Meerut News: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मेरठ में आप ने जताया विरोध, बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Meerut News: जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तत्काल संजय सिंह को रिहा करने की मांग की।

Sushil Kumar
Published on: 21 Oct 2023 1:02 PM GMT
AAP expressed protest in Meerut on the arrest of Sanjay Singh, strong demonstration against BJP
X

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मेरठ में आप ने जताया विरोध, बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: Photo-Newstrack

Meerut News: जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तत्काल संजय सिंह को रिहा करने की मांग की। केंद्र सरकार को पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि वो देश में मोदी सरकार की तानाशाही को नहीं चलने देंगे। आम आदमी पार्टी के मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और सिंह को ‘अवैध गिरफ्तारी’ से रिहा करने की मांग की। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्येवस्थाि थी। प्रदर्शन उपरान्त जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

संजय सिंह के आवास पर ईडी छापेमारी का मामला

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई। 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई लेकिन, जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया, सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से उनके खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।


महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करते है कि उक्त मामले में उचित कार्यवाही कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें। जिससे संविधान की रक्षा करने वाले सांसद संजय सिंह सहित लाखों करोड़ लोगों को न्याय मिल सके।


आज के प्रदर्शन में जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव हेम कुमार, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, जिलाध्यक्ष ईस्माइल त्यागी, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, तरीकत, फलक चौहान, यासीन मलिक, चौधरी यशवीर सिंह, रमाकांत, विनय आनंद, सुशील वर्मा, माईनाॅरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह,शिवकुमार, चांद खान, कुलविंदर कंडारी, रियाजुद्दीन, बंटी कुमार, राहुल खटीक, देव अग्रवाल, शमशाद, विक्रांत, उमर हबीब,जिला उपाध्यक्ष करन अग्रवाल,तौफीक खान, मौहम्मद शुऐब,अमित आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story