×

Meerut: AAP MP संजय सिंह की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास, बोले- आंदोलन करते रहेंगे

Meerut News: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि, 'रोटी को नहीं पलटेंगे तो वो जल जाएगी। इसी तरह सरकार को नहीं बदलेंगे तो वो तानाशाह हो जाएगी।'

Sushil Kumar
Published on: 5 Jan 2024 4:09 PM GMT

Meerut News: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह (AAP Leader Sanjay Singh) की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपवास रखा। उनका कहना है जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं हो जाती, आप कार्यकर्ता इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे।

संजय सिंह की अपील, कार्यकर्ता बैठे उपवास पर

बता दें, सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाक़ात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाया था। अपने नेता की अपील के बाद मेरठ जिले में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट होकर मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह जी की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की कामना की। पिछले सप्ताह शुक्रवार को पूरे देश में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय की अपील पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपवास किया था।

'रोटी को नहीं पलटेंगे तो वो जल जाएगी'

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि, 'रोटी को नहीं पलटेंगे तो वो जल जाएगी। इसी तरह सरकार को नहीं बदलेंगे तो वो तानाशाह हो जाएगी। इसलिए जनता अब आने वाले 2024 के चुनाव में इस सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि, सत्य परेशान तो हो सकता है किंतु पराजित नहीं हो सकता। सांसद संजय सिंह गरीब मजलूमों की बुलंद आवाज़ है हमें न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही सांसद संजय सिंह की आवाज फिर गरीबों के हक के लिए राज्यसभा गूंजेगी।'

उपवास में ये हुए शामिल

आज के उपवास कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला सचिव वैभव मलिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, जिला सचिव नीलम, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भूप सिंह सहित तमाम साथियों ने अपने-अपने आवास पर एकदिवसीय उपवास किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story