×

Meerut News: कृषि मंत्री बोले-जब से पीएम मोदी के हाथ देश की बागडोर आई है, तब से भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तेज गति से आगे बढ़ी है

Meerut News: सूर्य प्रताप शाही ने कहा, आज भारत का भविष्य ऐसे ऊर्जावान छात्रों के हाथों में है, जिस कारण भारत देश विज्ञान, कृषि क्षेत्र, तकनीकी, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में रोज नये आयाम स्थापित कर रहा है।

Sushil Kumar
Published on: 24 Dec 2023 1:59 PM GMT
X

कृषि मंत्री बोले-जब से पीएम मोदी के हाथ देश की बागडोर आई है, तब से भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में तेज गति से आगे बढ़ी है: Photo- Social Media

Meetut News: मेरठ-हापुड़ रोड स्थित हाइवे पर एमएस हेरिटेज स्कूल, पांची में हेरिटेज ईको कार्निवाल वार्षिक समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहे लेकिन, सच्चाई यही है कि देश की बागडोर जब से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में आई है तब से भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे अधिक तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि आज भारत का भविष्य ऐसे ऊर्जावान छात्रों के हाथों में है, जिस कारण भारत देश विज्ञान, कृषि क्षेत्र, तकनीकी, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में रोज नये आयाम स्थापित कर रहा है। आज समूचे देश में हाइवे, चैड़ी सड़कें, बिजली पानी की 24 घंटे उपलब्धता यह दर्शाती हैं कि हम विश्व गुरु बनने के मार्ग पर चल दिये हैं। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा और कृषि नीतियों में बदलाव की जरूरत है। जिसे हम बदल भी रहे हैं, जिसके परिणाम अच्छे आ रहे हैं। आज भारत चंद्रमा पर पहुँच गया है।


शीघ्र किसानों को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी-कृषि मंत्री

समारोह के अंत में स्कूल चैयरमैन राम किशोर त्यागी ने उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षकगण, खिलाडियों, जिलापंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों आदि को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कराया। यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में किसानों की फसलों के बर्बादी का कारण बन रहे आवारा पशुओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिले स्तर पर गौशाला का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शीघ्र किसानों को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी।


इस मौके पर अध्यक्ष भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, किसान संघ के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मयंक गोयल भाजपा मेरठ प्रभारी, पुनीत त्यागी ब्लॉक प्रमुख खरखौदा, ऋषि त्यागी, अनिकेत भरद्वाज, सदस्य जिला पंचायत, राजेश सोम सांसद प्रतिनिधि जर्नल वी के सिंह, सुनीता सोम, मोनू त्यागी स्याना सदस्य जिला पंचायत, धीरज त्यागी बिजौली, विशांत त्यागी, सुनील त्यागी पूर्व डीएसपी पुलिस, मनीष गौतम चेयरमैन खरखौदा, जितेंद्र त्यागी पांची, ओमपाल गुज्जर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, बीडी त्यागी, अशोक त्यागी, संजय प्रजापति, राजकुमार त्यागी, डा. देशराज सिंह वरिष्ठ शिक्षक, राजीव प्रमुख, चक्रेश त्यागी, भूदेव शर्मा सदस्य जिला पंचायत एवं अन्य अति विशिष्टजन क्षेत्रवाशी समारोह में उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story