Meerut News: बसपा ने किया अपने संगठन में बड़ा फेरबदल, अतर सिंह राव एडवोकेट को छत्तीसगढ़ से हटाकर बनाया लखनऊ मण्डल का प्रभारी

Meerut News: राजनितिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि दूसरे प्रदेशों में लगे पार्टी के कैडर के लोगो को उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बसपा सुप्रीमो मायावती जी 2027 में फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की मज़बूत रणनिति बना रही है।

Sushil Kumar
Published on: 28 Aug 2024 2:03 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: 2024 चुनाव के बाद बसपा अपने संगठन में बड़ा फेरबदल कर रही है। ताज़ा फेरबदल में आज संगठन में कुछ और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुऐ बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली को सहारनपुर,मुरादाबाद,बरेली मण्डल से हटाकर कानपुर,झांसी व चित्रकूट मण्डल का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा पूर्व सदस्य विधान परिषद अतर सिंह राव एडवोकेट को छत्तीसगढ़ से हटाकर उन्हें उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व महत्वपूर्ण मण्डल लखनऊ मण्डल का प्रभारी/इंचार्ज बनाकर बड़ी जिम्मेदारी देने का काम किया है।

बताते चले कि इससे पहले बसपा के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व सदस्य विधान परिषद अतर सिंह राव ,उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़ बिहार,झारखण्ड,उड़ीसा, वेस्ट बंगाल,गुजरात,दादर नगर हवेली एवं दमन द्वीप जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशो के प्रदेश कोऑर्डिनेटर/ प्रदेश प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी संगठन का काम देख चुके है।

इधर राजनितिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि दूसरे प्रदेशों में लगे पार्टी के कैडर के लोगो को उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बसपा सुप्रीमो मायावती जी 2027 में फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की मज़बूत रणनिति बना रही है। दरअसल,2024 के चुनाव में करारी हार के बाद अब बसपा 2027 के चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। 2007 में विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के आने के बाद 2012 से लगातार बहुजन समाज पार्टी की परफॉर्मेस गिर रही है, इसके बाद 2014, 2017,2019, 2022 और 2024 के चुनाव में अपनी उम्मीद से बहुत कम परफॉर्म कर पाई। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा नई ऊर्जा और रणनीति के साथ उतर रही है। संगठन में बदलाव की यही वजह बताई जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story