Meerut: अतुल प्रधान ने किया नामांकन, बोले-सत्ता में आयी भाजपा तो सांसों पर रहेगा पहरा..

Meerut: अतुल प्रधान ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत अहम चुनाव है। क्योंकि इस समय देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

Sushil Kumar
Published on: 3 April 2024 11:54 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान ने किया नामांकन (न्यूजट्रैक)

Meerut News: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे अतुल प्रधान ने इस मौके पर कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत अहम चुनाव है। क्योंकि इस समय देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को सिर्फ इंडिया गठबंधन से उम्मीद है। क्योंकि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो सांसों पर भी पहरा बैठा देगी।

अतुल प्रधान से पहले बसपा प्रत्याशी देववृत्त त्यागी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जमा करने से पूर्व उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंच कर चौधरी चरण सिंह और उनके पास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। बसपा की उम्मीदवार के साथ मंडल कोर्डिनेटर शाहजहां सैफी, जिलाध्यक्ष जयपाल पाल आदि स्थानीय बसपा नेता मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सपा नेता और सरधना विधायक अतुल प्रधान ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ अखिलेश यादव और देश में गठबंधन के अन्य दलों से जनता को बदलाव की उम्मीद है। अपनी दावेदारी के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि मैं यहां से विधायक हूँ और स्थानीय हूँ। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं और गरीबों से जुड़े मुद्दों को पूरी तरह उठाता रहता हूँ और उनके लिए संघर्ष करता हूँ। उनके पक्ष में सभी जाति वर्ग के लोग एकजुट हैं।

सपा नेता ने इस बात से इंकार किया कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर में पार्टी के अंदर किसी तरह की कोई कलर है। अतुल प्रधान ने कहा कि अंतरकलह उनकी पार्टी में नहीं बल्कि भाजपा में है। सपा नेता ने कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा के हैं उनका चेहरा टीवी पर देखा होगा, बाद में भी टीवी पर ही नजर आएंगे। बाहरी और स्थानीय का टकराव होगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story