×

Meerut News:"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" यूपी में आठ दिनों की यात्रा पूरी, कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता यात्रा की कामयाबी से गदगद

Meerut News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज उत्तर प्रदेश में आठ दिनों की अपनी यात्रा पूरी कर ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता यात्रा की सफलता को लेकर काफी खुश और उत्साहित है।

Sushil Kumar
Published on: 25 Feb 2024 5:43 PM GMT
Bharat Jodo Nyay Yatra completes its eight-day journey in Uttar Pradesh
X

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने उत्तर प्रदेश में आठ दिनों की अपनी यात्रा पूरी की: Photo- Social Media

Meerut News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज उत्तर प्रदेश में आठ दिनों की अपनी यात्रा पूरी कर ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता यात्रा की सफलता को लेकर काफी खुश और उत्साहित है। पार्टी प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि की निसंदेह इस यात्रा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन कोई ताकत मिलेगी। बता दें कि यह 21 तारीख़ को चंदौली में शुरू हुई थी और वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मोरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा से होकर गुज़री। कांग्रेस नेता अभिमन्यु त्यागी के अनुसार आज दोपहर आगरा में अखिलेश यादव का शामिल होना और प्रियंका गांधी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से शामिल होना निस्संदेह यात्रा के लिए यादगार था।

कांग्रेस नेता अभिमन्यु त्यागी कहते हैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने न सिर्फ़ यूपी में पार्टी संगठन को मजबूत किया है, बल्कि इसने यहां समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से युवाओं को नई उम्मीद भी दी है।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने लगातार चार दिनों तक पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उनके भाषणों का असर 24 फ़रवरी की सुबह तब देखने को मिला जब योगी सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए इस महीने की शुरुआत में आयोजित परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की, जिसका पेपर लीक हो गया था।

एमएसपी और बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया गया

राहुल गांधी ने इसे यूपी के युवाओं पर हो रहे अन्याय का सबसे ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया, जो पहले से ही पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोज़गारी का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा किसानों के मु्द्दों को लगातार उठाने की गूंज भी हर तरफ़ सुनाई दी। उन्होंने एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा देने और भारत रत्न डॉ. एमएस स्वामीनाथन द्वारा दिए गए फॉर्मूले के आधार पर एमएसपी तय करने की कांग्रेस की गारंटी को हाईलाइट किया। इन दोनों ही मांगों को प्रधानमंत्री लगातार नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने सही अर्थों में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना कराने की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी चरण ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन दोनों को ही शानदार समर्थन दिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story