Meerut: भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Meerut: भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जिस पर अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा और निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

Sushil Kumar
Published on: 26 Aug 2024 5:40 AM GMT
meerut news
X

भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित (न्यूजट्रैक)

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन का किसानों की समस्याओं को लेकर तीन दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज तड़के स्थगित हो गया। अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित करने की जानकारी देते हुए आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के मेरठ के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि देर रात अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश सिंह , उप जिलाधिकारी अंकित सिंह, पुलिस छेत्राधिकारी सोरब सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, सबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी, थानाध्यक्ष सुभाष सिंह एवम अन्य अधिकारी रात्रि लगभग दस बजे धरना स्थल पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन नेताओं और किसानों से धरना स्थगित करने की अपील की।

भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जिस पर सभी अधिकारियों ने क्रमवार सबंधित विभागों की किसान समस्याओं पर निस्तारण किया। कुछ समस्याओं पर 15 दिन का समय मांगा गया और हर हालत में निस्तारण करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की वार्ता सुबह 2 बजे तक चली और मुख्य समस्याओं का समाधान होने पर कार्यकारणी की मीटिंग हुई। जिसमें बाबा विजयपाल घोपला के प्रस्ताव पर सभी किसानों की सहमति से आंदोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र ढढरा ने सभी अधिकारियों से ससमय किसान समस्याओं का निस्तारण करते रहने की मांग करते हुए धरना स्थगित कर दिया।

इस मौके पर बाबा विजयपाल घोपला ने किसानों से एकजुट होने की अपील की।। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं किसानों से कहा की हम और संगठन किसान समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे और सभी से एकजुट होकर संघर्ष करने का आव्हान किया। नरेश मवाना अनूप यादव हर्ष चहल ने भी सभी अधिकारियो से समय से समस्या का निस्तारण की अपील की। इस दौरान दी गई प्रमुख समस्याओं का निस्तारण किया गया । इस दौरान अनूप यादव युवा जिलाध्यक्ष, नरेश मवाना , हर्ष चहल, रामबोस, तहसील अध्यक्ष बबलू, सुनील, पुष्पेंद्र, प्रिंस चौधरी, वीरेंद्र, मनोज,सत्येंद्र मलिक, इंद्रपाल मलिक, सरदार जज , बंटी, मोहित और अंकित मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story