×

Meerut News: वैजयंत पांडा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा- "सभी को बूथ पर ही अपनी सारी ताकत लगाकर करना है चुनावी शंखनाद"

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि "सभी को बूथ पर ही अपनी सारी ताकत लगाकर चुनावी शंखनाद करना है।"

Sushil Kumar
Published on: 23 Feb 2024 1:02 PM GMT
BJP leader Vyjayant Panda told the workers, Everyone will have to use their strength at the booth itself
X

बीजेपी नेता वैजयंत पांडा ने कार्यकर्ताओं से कहा "सभी को बूथ पर ही लगानी होगी ताकत: Photo- Newstrack

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि "सभी को बूथ पर ही अपनी सारी ताकत लगाकर चुनावी शंखनाद करना है।"

भाजपा पश्चिम क्षेत्र की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने कहा "हमें 80 के लक्ष्य के साथ साथ नया रिकॉर्ड भी बनाना है। वही हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। मोदी सरकार में भारत नया भारत बन कर उभरा है। पूरे विश्व पटल पर भारत देश के लिए सम्मान बढ़ा है। ये ही मोदी का नया भारत है। पहले 70 सालों में घर में जल नहीं पहुंच सका और अब 70 प्रतिशत घरों में नल से जल घर घर पहुंचा है।"

उन्होंने राम मन्दिर का भी जिक्र किया और कहा हम सौभाग्यशाली हैं जो हमने 500 वर्ष से भी अधिक लंबे अंतराल के बाद प्रत्यक्ष दर्शी बने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सभी को बूथ पर ही अपनी सारी ताकत लगाकर चुनावी शंखनाद करना है।"

जी जान से जुटकर कमल को जिताने में जुट जाना है- वैजयंत पांडा

वैजयंत पांडा ने आगे कहा कि "हम एकमात्र राजनीतिक दल हैं जहां कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है। जो अन्य दल में संभव नहीं है। हमारे लिए हमारा प्रत्याशी कमल है। अपने प्रत्याशी घोषित होने पर सभी को जी जान से जुटकर कमल को जिताने में जुट जाना है।"

बैठक का आयोजन प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकरी जिला अध्यक्ष के साथ वसुंधरा के एक होटल में किया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि वैजयंत पांडा का स्वागत किया। बैठक का आयोजन गाजियाबाद महानगर में आयोजन होने पर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी मंचासिन अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने प्रस्तावना के दौरान बूथ की पन्ना प्रमुख की अहम रचना सहित सभी संगठनात्मक तैयारियों का पूर्ण ब्यौरा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत जय पांडा के समक्ष विस्तार पूर्वक बखान किया।

बैठक के दौरान मंचासीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश बैजयंत जय पांडा, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री व पश्चिम के प्रभारी सुभाष यदुवंश प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, सतपाल सैनी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरि, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी आदि रहे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरि ओम शर्मा ने किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story