×

Meerut News: भाजपा की अपने ही डुबो रहे लुटिया! किशोरी से यौन शोषण मामले में BJP नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Meerut News: कोर्ट ने पुलिस को अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आठ अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है।

Sushil Kumar
Published on: 29 July 2023 7:18 AM GMT
Meerut News: भाजपा की अपने ही डुबो रहे लुटिया! किशोरी से यौन शोषण मामले में BJP नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
X
Meerut News (photo: social media )

Meerut News: मेरठ में भाजपा के लिए उसके अपने नेता ही सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। ताजा मामला किशोरी से यौन शोषण का है जिसमें भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो गए हैं। कोर्ट ने पुलिस को अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आठ अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। आज सुबह भी पुलिस ने भाजपा नेता के आवास पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।

बता दें कि दौराला थाना क्षेत्र से 27 मई को एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को सकुशल बरामद कर दौराला पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। किशोरी ने जो बयान दिए, उसने सनसनी फैला दी। किशोरी ने अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। उसने अधिवक्ता के रिश्तेदार भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी का नाम लेकर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो गई, जिनके आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा और आईटी एक्ट को शामिल कर लिया। 21 जून को अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पिछले दिनों पुलिस ने अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। अब पुलिस, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी की तलाश में जुटी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।

पुलिस ने अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के खिलाफ शुरू की दबिश

दौराला पुलिस ने अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद दबिश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता और अरविंद गुप्ता मारवाड़ी रिश्तेदार हैं। यहां गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा नेता कई आपराधिक मामलों में घिर कर पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सोमदत्त विहार के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र नागर ने कथित तौर पर नेत्री का एडिटिंग के जरिए अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे अपने करीबी भाजपा पार्षद रवींद्र सिंह को दे दिया। सिंह ने फर्जी आईडी से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामले में दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पार्टी की अच्छी-खासी किरकिरी होने के बाद बीजेपी ने दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया ।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story