Meerut: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा नेताओ ने जताया पीएम का आभार

Meerut News: भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हैं। जनसंघ के समय से ही तथा विशेष कर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के विकास में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

Sushil Kumar
Published on: 3 Feb 2024 4:53 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा पर मेरठ के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हैं। जनसंघ के समय से ही तथा विशेष कर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के विकास में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। एक समय जब संसद में भाजपा के केवल दो सदस्य रह गए थे, तब पार्टी का नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल उन्होंने ऊंचा रखा तथा पार्टी का पुनः निर्माण किया। आज राम मंदिर का स्वप्न पूरा हो चुका है परंतु उसके निर्माण में श्रद्धेय आडवाणी की रथ यात्रा का योगदान इतिहास में सदैव के लिए दर्ज हो चुका है।

अटल जी के अभिन्न सहयोगी के रूप में संगठन तथा सरकार में उन्होंने आचरण के उच्च प्रतिमान स्थापित किये जो प्रत्येक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है। आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है। देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। मैं आडवाणी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना करता हूं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहाँ हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। विनीत शारदा ने कहाँ आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।

भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मज़बूत किया है। विनीत शारदा बोले हम जैसे कार्यकर्तायो के अभिभावक आदरणीय आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूँ एवं आडवाणी का अभिनंदन करता हूँ।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story