Meerut: 'बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी', क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले नेता

BJP Regional Executive Meeting: प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश में प्रशिक्षण का कार्य देख रहे राम प्रताप सिंह ने कहा कि, 'आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों में सोशल मीडिया और आईटी मीडिया के कार्यकर्ताओं को ज्यादा एक्टिव करना है।

Sushil Kumar
Published on: 3 Nov 2023 1:26 PM GMT
BJP Regional Executive Meeting
X

क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी नेता (Social Media) 

BJP Regional Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी के मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर शुक्रवार (03 नवंबर) को कार्यकारिणी की बैठक हुई। मीटिंग का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के क्षेत्रीय संयोजक मयंक गोयल और अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की। ये बैठक 9 और 10 नवंबर को होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में थी।

बैठक को संबोधित करते हुए शिव शक्ति सिंह ने कहा, कि 'भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ के रूप में 1977 से 1980 जनता पार्टी में तथा 1980 से लेकर वर्तमान तक बीजेपी के रूप में राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब के विकास को लेकर काम कर रही है। प्रशिक्षण वर्ग में यही हमें बताना है।'

सोशल और आईटी मीडिया के कार्यकर्ता एक्टिव रहें

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश में प्रशिक्षण का कार्य देख रहे राम प्रताप सिंह (Ram Pratap Singh, BJP)ने कहा कि, 'आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों में सोशल मीडिया और आईटी मीडिया के कार्यकर्ताओं को ज्यादा एक्टिव करना है। जिससे केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार हो सकें। उन्होंने आगे कहा, प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों की फोटो भी लगाना है।'


'सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग होने हैं'

जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों का सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि, 'सभी जनपदों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग होने हैं। जिसमें सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें सफल बनायें। प्रशिक्षण वर्ग एक दिवसीय होना है जिसमें चार वर्ग होने हैं। अलग अलग वर्गों में अलग अलग प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों का सम्बोधन होगा। जिसमें एक प्रदेश सरकार में मंत्री भी वर्ग को सम्बोधित कर सकता है। उन्होंने कहा वर्ग में 150 कार्यकर्ताओं की संख्या होनी आवश्यक है।'

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश में प्रशिक्षण का कार्य देख रहे राम प्रताप सिंह एवं राष्ट्र में प्रशिक्षण का कार्य देख रहे कमल ज्योति के संपादक शिव शक्ति मुख्य वक्ता रहे। इस मीटिंग में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, डॉ विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, हरेंद्र जाटव, मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, हरजिंदर कौर, प्रशिक्षण वर्ग के क्षेत्रीय सहसंयोजक गोविंद चौधरी, शिवराज सिंह, एवं बिजेंद्र नागर क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मेरठ जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story