Meerut News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का दावा, 80 लोकसभा सीटों पर होगी भाजपा की जीत

Meerut News: भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को विश्वास है, हम जनता के बीच जाकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों के बीच अब कार्यशाला का आयोजन करके लोगों तक अपनी बात को और मजबूती से पहुंचाएगी।

Sushil Kumar
Published on: 28 Sep 2023 4:05 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: जनपद में दो दिवसीय महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में चार जिलों के मेयर और 182 पार्षदों को 2024 के लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग देने पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 2019 में हारी 14 लोकसभा सीटों समेत उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

भाजपा पर है जनता को विश्वास

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को विश्वास है, हम जनता के बीच जाकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों के बीच अब कार्यशाला का आयोजन करके लोगों तक अपनी बात को और मजबूती से पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्षदों महापौरों जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों की सबसे अधिक संख्या भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ी है। इंडिया गठबंधन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में ही इंडिया का अस्तित्व पता चल जाएगा। प्रदेश में सीटो के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सहयोगी दलों को कहां और कितनी सीट दी जानी है। इस का फैसला हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा।

सनातन संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों, देवी-देवताओं पर आईएनडीए के घटक दलों के नेताओं की टिप्पणी पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इससे विपक्षी नेताओं का दोहरा चरित्र पता चलता है। लोग सब जानते हैं। इससे पहले एनएच-58 बाईपास पर दोआब होटल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। बता दें कि आज यहां भाजपा का मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुरादाबाद के चार महापौर और 182 पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। शुक्रवार को समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महापौर और पार्षदों को चुनावी मंत्र देंगे।

इस प्रशिक्षण वर्ग के जरिए महापौर और पार्षदों को जनता से बेहतर संवाद बनाने और हर घर तक भाजपा की योजनाएं पहुंचाने का जिम्मा दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, चंद्रमोहन, गजेंद्र शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, अवनीश त्यागी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विक्रांत ढाका, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के मेरठ पहुंचने पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story