×

Meerut News: भाकियू ने फूंका विश्व व्यापार संगठन का पुतला, अलर्ट रही पुलिस

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज भारतीय किसान यूनियन नेतृत्व के आव्हान पर भाकियू द्वारा विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंका गया।

Sushil Kumar
Published on: 26 Feb 2024 11:14 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में भाकियू ने फूंका विश्व व्यापार संगठन का पुतला (न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज भारतीय किसान यूनियन नेतृत्व के आव्हान पर भाकियू द्वारा विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंका गया। इससे पहले पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज मेरठ में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और एनएच 58 पर अपने ट्रैक्टर पार्क कर दिए। ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने चार जगह प्वाइंट बनाकर ट्रैक्टरों की श्रंखला बनाई गई। जिसमें मुख्य रूप जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कंकरखेड़ा में कैलाशी अस्पताल के सामने सैंकड़ों ट्रैक्टरों पर किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने वाले बाई ओर लाइन को पूरी तरीके से कब्जा लिया। जिस कारण हाईवे पर जाम लग गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अधिकारियो के साथ नोक झोंक भी हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने मदनपाल यादव की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया जिसे पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए 14 मार्च दिल्ली चलने का आव्हान किया। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक हाइवे पर किसान डटे रहे उसके बाद किसानों ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला दहन करके किसानों ने किसानी गानों पर डांस करके अपने अपने घर रवाना हुए। किसानों का कहना है कि सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है।

भाकियू नेता अनुराग चौधरी के अनुसार सकोती प्वाइंट पर भी ट्रैक्टरों की सरंखला बनाई गई। जिटोली में ग्राम अध्यक्ष मुनेश चैयरमैन के नेतृत्व में ट्रैक्टरों की सरंख्ला बनाई गई। मोहदीनपुर में विजयपाल घोपला के नेतृत्व में ट्रैक्टरों की सरंखला बनाई गई और विश्व व्यापार संगठन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ट्रैक्टर और किसान कार्यकर्ता हाईवे पर मौजूद रहे। इस दोरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों के साथ मिलकर हाईवे से निकलने वाले वाहनों पर सवार व्यक्तियों को भी केले वितरित किए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story