Meerut News : भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले - सब एकजुट रहे, आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा

Meerut News : मंगलवार को मेरठ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

Sushil Kumar
Published on: 3 Sep 2024 2:21 PM GMT
Meerut News : भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले - सब एकजुट रहे, आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा
X

Meerut News : मंगलवार को मेरठ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं, अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। संगठन मजबूत होगा तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सब एकजुट होकर संगठन सदस्यता करते रहे और संगठन को मजबूत करते रहें। टिकैत ने हाल ही में भाकियू की मेरठ इकाई के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भाकियू की मेरठ इकाई के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आवास पर भाकियू के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना और सभी से एकजुट होकर रहने का आव्हान किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कहा की सरकार की बिजली संबंधी नीतियां लगातार किसान विरोधी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि नलकूप पर मीटर के बाद अब एक नई बीमारी स्मार्ट मीटर आ गई है। किसान नेता ने कहा कि गन्ने का मूल्य लागत के अनुसार बढ़ नही रहा है। किसान लगातार घाटे को खेती कर रहा है। ऐसे हालात में किसान बेहद परेशान है।

किसान समस्याओं को लेकर संगठन भी लगातार आंदोलनरत

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हालांकि संगठन भी लगातार किसान समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है। मेरठ भाकियू इकाई ने अभी बहुत बाद आंदोलन कमिश्नरी पर किसान समस्याओं को लेकर किया था। टिकैत ने कहा कि हमारा सभी से यही कहना है कि सब एकजुट होकर संगठन सदस्यता करते रहे और संगठन को मजबूत करते रहे। आंदोलन ही समस्याओं का समाधान देगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल,सनी प्रधान, इंद्रपाल सिंह, बबलू सिसौला, अनूप यादव, मोनू टिकरी, चिंकू, विनय पंघाल, जोनी नंगला, इकराम, सोनू , शेर मोहमद, रजत , हरपाल , रेशपाल आदि मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story