Meerut News: भाकियू का ट्रैक्टर मार्चः किसानों ने किया अनिश्चितकालीन धरने का एलान

Meerut News: भाकियू नेता ने कहा कि हम यहां ऐसे अधिकारियों को तलाश कर रहे हैं जिनकी औकात लखनऊ में बात करने की हो। हमारा समाधान लखनऊ से होना है। हमारे पास एडीएम, एसडीएम स्तर के अधिकारी आ रहे हैं

Sushil Kumar
Published on: 9 Aug 2024 11:32 AM GMT
X

Meerut News- Photo- Newstrack

Meerut News: मेरठ में भारतीय किसान यूनियन ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाल कर कमिश्नरी का घेराव किया। इस दौरान भाकियू मेरठ का ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा मंडल जिले के शीर्ष अधिकारियों की अनुपस्थिति में अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गई। किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि बड़े अधिकारियों की अनुपस्थिति में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया है। भाकियू नेता ने कहा कि हम यहां ऐसे अधिकारियों को तलाश कर रहे हैं जिनकी औकात लखनऊ में बात करने की हो। हमारा समाधान लखनऊ से होना है। हमारे पास एडीएम, एसडीएम स्तर के अधिकारी आ रहे हैं। हमें इनसे बात नहीं करनी है।


इससे पहले भाकियू आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कमिश्नरी पहुंचे। यहां दोपहर बाद किसानों की पंचायत शुरू हुई। इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से सुबह 10 बजे भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो कि कमिश्नरी पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान किसानों के ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। ऐसे में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया। बाद मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर ट्रैक्टरों को कमिश्नर कार्यलय की ओर जाने दिया गया। कुछ स्थानों पर किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे लगाकर आए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ जगहों पर किसान ट्रैक्टर पर डांस करते दिखे।। कुछ किसान स्टंट करते दिखे। रोकने के बाद किसान ट्रैक्टर पर डांस करने लगे। वहीं किसानों के ट्रैक्टर काफिले के कारण शहर के कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।


बता दें कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हजारों किसान ट्रैक्टर-जेसीबी जैसे वाहन लेकर निकले हैं। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने 9 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया था। जिसके तहत, हर जिले में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा निकाले जाने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story