Meerut News: प्रेगनेंट हुई 13 साल की किशोरी, पुलिस ने बताई सचाई तो उड़ गए सबके होश

Meerut News: डेढ़ साल तक पड़ोसी किशोर ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी ने बताया कि पड़ोसी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी।

Sushil Kumar
Published on: 11 Oct 2024 4:57 PM GMT
15 year old boy raped a 13 year old girl, she became pregnant
X

13 साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई: Photo- Social Media

Meerut News: यहां शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 15 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आज किशोरी के 161 के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि जैसा कि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है। यहां बता दें कि बच्ची के परिजनों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसके अनुसार उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब बच्ची दो मां की गर्भवती हुई।

थाना मेडिकल प्रभारी इंस्पेक्टर शीलेश यादव आज देर शाम न्यूजट्रैक को बताया कि पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे कल ही गिरफ्तार कर लिया था। आज किशोरी के 161 के बयान दर्ज किए गए हैं।

डॉक्‍टर ने बच्ची को दो माह की गर्भवती बताया

थाना मेडिकल प्रभारी के अनुसार बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है। जैसा की परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब क‍िशोरी के पेट में दर्द हुआ। परिजन महिला डॉक्‍टर के पास ले गए डॉक्‍टर ने बच्ची को दो माह की गर्भवती बताया।

आरोप है कि डेढ़ साल तक पड़ोसी किशोर ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी ने बताया कि पड़ोसी किशोर ने डेढ़ साल पहले उससे दोस्ती की थी। उसके बाद अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आसपास के लोगों में बदनाम करने की बात भी कही।

बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपित किशोरी को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वही नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिह का कहना है कि किशोरी की आरोपी के साथ करीब 2 साल से रिलेशनशिप थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story