Meerut: BSP के इतने बुरे दिन, संगठन के लिए नहीं मिल रहे पदाधिकारी

Meerut: बसपा ने पिछले दिनों बीजेपी नेता योगेंद्र जाटव और प्रशांत कुमार को मंडल कोऑर्डिनेटर बनाने की घोषणा की थी। ये दोनों नेता पूर्व में बसपा में दर्जा प्राप्त मंत्री के अलावा जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं।

Sushil Kumar
Published on: 27 Aug 2024 8:53 AM GMT
meerut news
X

बसपा को संगठन के लिए नहीं मिल रहे पदाधिकारी (न्यूजट्रैक)

Meerut News: बहुजन समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश में लगातार गिरता ग्राफ ही है कि पार्टी को संगठन के लिए पदाधिकारी नहीं मिल रहे हैं। हालत यह है कि संगठन में पदाधिकारी बनाने के लिए दूसरे दल के नेताओं को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। दिलचस्प और हैरत की बात यह है कि बसपा संगठन में पदाधिकारी बनाए गए दूसरे दल के नेता बसपा संगठन में पदाधिकारी बनने को तैयार नहीं है। ऐसे नेताओं को मनाने की पुरजोर कोशिशें हो रही हैं। लेकिन नेता हैं कि बसपा संगठन में पदाधिकारी बनाने को राज़ी ही नहीं हो रहें हैं। वही पार्टी नेताओं को नजरअंदाज कर बाहरी नेताओं को संगठन का पदाधिकारी बनाए जाने से पार्टी में घमासान बचा हुआ है।

दरअसल, बसपा ने पिछले दिनों बीजेपी नेता योगेंद्र जाटव और प्रशांत कुमार को मंडल कोऑर्डिनेटर बनाने की घोषणा की थी। ये दोनों नेता पूर्व में बसपा में दर्जा प्राप्त मंत्री के अलावा जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। हालांकि, दोनों नेताओं में योगेंद्र जाटव फिलहाल बीजेपी में हैं। प्रशांत गौतम एक बार सपा में चले गए थे, लेकिन फिर लौट आए थे। नगर निगम चुनाव के बाद प्रशांत को बसपा से निकाल दिया गया था। पिछले दिनों घोषित बसपा पदाधिकारी की सूची में इन दोनों नेताओं के नाम शामिल थे।

इन दोनों नेताओं को बसपा में मेरठ मंडल में कोआर्डिटनेर का पद दिया गया था। इन नेताओं में योगेंद्र जाटव को पार्टी में वापसी का ऐलान किए बिना जिस तरह से मेरठ मंडल में कोआर्डिटनेर का पद दिया गया। उसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता हैरान होने के साथ ही नाराज भी हैं। बसपा संगठन में अपनी नियुक्ति को लेकर खुद योगेंद्र जाटव भी खासे हैरान हैं। स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बीजेपी में हैं। बसपा ने उन्हें संगठन में पदाधिकारी क्यों बनाया इस बारे में उनको कुछ मालूम नहीं है। योगेंद्र जाटव ने यह भी साफ किया कि उनका भाजपा छोड़कर बसपा में जाने का इरादा भी नहीं है।

वहीं, वेस्ट यूपी के तीन मंडलों के प्रभारी सूरज सिंह सफाई देते हुए कहा कि योगेंद्र जाटव से बात करने के बाद पद दिया गया है। सूरज सिंह की मानिंद दूसरे कोआर्डिनेटर राजकुमार गौतम ने भी योगेंद्र जाटव को संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए समझने की बात कही है। योगेंद्र जाटव की बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करने की बात भी बसपा नेताओं द्वारा कही जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story