Meerut: जमीनी विवाद में चली गोली, दो सगे भाई हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

Meerut News: किशनपुर वीराना गांव में पुराने विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे तीन युवकों पर दबंगों ने गोली चला दी। घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरे युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Sushil Kumar
Published on: 13 Jan 2024 2:51 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर गांव किशनपुर वीराना में पुराने विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे तीन युवकों पर दबंगों ने गोली चला दी। घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीसरे युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर वीराना में पुराने विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे दो युवकों को विरोधी पक्ष ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आरोपी फरार

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि घायल और हमलावर पक्ष आपस में चचेरे भाई हैं। दोनो पक्षों में शुक्रवार शाम जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आज गोली चली है। फिलहाल, आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उधर,घायल पक्ष के कार्तिक ने बताया कि किशनपुर वीराना में दो दिन पहले उनका दूसरे पक्ष के साथ शराब पीकर हंगामा करने को लेकर भूरा और कुलदीप के साथ विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। कार्तिक का कहना है कि आज वह अपने भाई रितिक एवं साथी अश्वनी के साथ अपने खेत पर काम कर रहा था।

इस दौरान भूरा और कुलदीप जिनके साथ दो दिन पहले विवाद हुआ था स्कूटी पर बैठकर आये और खेत पर पहुंचकर तीनों के ऊपर गोली चला दी जिसमें रितिक(20) और कार्तिक दोनो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए घायलों को रेफर किया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story