Meerut News: जयंती पर याद किए गए चौधरी अजित सिंह, हवन कर दीं भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Meerut News: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर आज सोमवार को मेरठ सहित कई स्थानों पर हवन आदि का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Sushil Kumar
Published on: 12 Feb 2024 9:24 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में जयंती पर याद किए गए चौधरी अजित सिंह (न्यूजट्रैक)

Meerut News: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर आज सोमवार को मेरठ सहित कई स्थानों पर हवन आदि का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्व. अजित सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा कराए गए कार्यों को भी याद किया गया। मेरठ में रालोद कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने हवन किया। चौ. अजित सिंह का जन्म तत्कालीन मेरठ के भदौला गांव में 12 फरवरी 1939 को हुआ था, यह गांव अब बुलंदशहर जिले में है। अजित सिंह पिता चौ. चरण सिंह के बीमार होने पर अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर भारत लौट आए। वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनकर सियासी सफर शुरू किया। इसके बाद अजित सिंह ने सियासत में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर देश के किसानों के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अजित सिंह की जयंती पर सबसे पहले यज्ञ किया गया तथा उसके पश्चात श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ-साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने अजित सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों, मज़दूरों, अल्पसंख्यक, दलितों, पिछड़ों के लिए कार्य किये।

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा कि चौधरी अजित सिंह जी हमेशा भाईचारा बनाने की बात करते रहे और यही भाईचारा आज राष्ट्रीय लोकदल की मज़बूत कड़ी है और हमें अजित सिंह जी का अनुसरण करना चाहिए और उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि अजित सिंह जी ने हमेशा से इंसानियत का पैगाम दिया है और अजित सिंह हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे। यज्ञ में यजमान की भूमिका जिला प्रभारी अशोक चौधरी ने निभाई।

कार्यक्रम में सोहराब ग्यास, गौरव जटोली, विनय मल्लापुर, कलवा कुरैशी, संजय पनवाड़ी, प्रशांत चौधरी, डॉ. गुलज़ार, अक्षय अतलपुर, दर्पण सिवाच, शबाब आलम, नईम सागर महानगर अध्यक्ष, मौजूद्दीन, पिंटू मौड, चंद्रवीर फौजी, सीपी सिंह, वैभव तोमर, अशोक चौधरी, भावना यादव, बीना चौधरी, श्रीकांत हरित, वसीम चौहान, योगेश फौजी, फूल कुमार, ओमप्रकाश करनावल, मेहरपाल पहाड़पुर, धर्मपाल निलोहा, सतीश तेवतिया, रतन सिंह मवाना, आलम शेख, अज़ीज़ सैफी, अभिमन्यु ललसाना, आमिर चौधरी, अनुराग पुनिया, हर्ष तोमर बड़ौत, संदीप पंवार, शिवराज सिंह एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story