Meerut News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 138 जोड़े, अफसरों ने दिया आशीर्वाद

Meerut News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 138 जोड़ों का विवाह कराया गया है। सीडीओ एवं डीएफओ द्वारा वन विभाग की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक-एक फलदार पौधा दिया गया।

Sushil Kumar
Published on: 15 July 2024 4:10 PM GMT (Updated on: 15 July 2024 4:29 PM GMT)
Meerut News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 138 जोड़े, अफसरों ने दिया आशीर्वाद
X

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में एक ही मंडप में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान की आयतों के जरिए निकाह पढ़वाया। 138 जोड़ों का विवाह कराया गया है। इनमें 91 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ है। सीडीओ एवं डीएफओ द्वारा वन विभाग की ओर प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक-एक फलदार पौधा दिया गया एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन किट दिलवाई गई।

वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन मेरठ के पर्यवेक्षण में आज भगवती फार्म हाउस, गोकुलपुर गढ़ रोड मेरठ में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरोजनी अग्रवाल, सदस्य विधान परिषद, अशोक त्यागी ब्लॉक प्रमुख माछरा मेरठ द्वारा उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया।

भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब व्यक्तियों हेतु उपयोगी बताते हुए वर-वधू को उनके सुखमय गृहस्थ जीवन हेतु शुभ आशीर्वाद दिया गया।


वन विभाग की ओर से एक-एक फलदार पौधा दिया गया

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ राजेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक अनोखी पहल के रूप में वन विभाग की ओर एक-एक फलदार पौधा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक परिवार नियोजन किट दिलवाई गयी। उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी जोड़ो को परिवार नियोजन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी साथ ही किट में प्रेंगनेन्सी टेस्ट किट सहित सभी परिवार नियोजन उपाय हेतु दी गयी सामग्री के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। वन विभाग की तरफ से संचालित वृक्षारोपण वृह्द कार्यक्रम के तहत सभी नवविवाहित जोड़ो को एक-एक फलदार पौधा देते हुए सन्देश दिया गया कि जैसे एक पौधा आगे चलकर पल्लवित एवं पुष्पित होगा वैसे ही आपका गृहस्थ जीवन की सुखमय आनन्दित होगा।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार, पी.डी, डी.आर.डी.ए. सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी(स0क0) व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story