Meerut News: उपचुनाव में जीत पर मेरठ में कांग्रेस ने मनाया जश्न

Meerut News: इंडिया गठबंधन में जहां कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चार, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

Sushil Kumar
Published on: 14 July 2024 2:46 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को हुए उपचुनाव में मिली सफलता पर कांग्रेस ने यहां रविवार को जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। दरअसल,उपचुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव में इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि, बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के खाते में केवल दो सीटें आई हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन में जहां कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत का परचम फहराया है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने चार, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा व कांग्रेस कार्यालय पर मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उप चुनाव की जीत से साफ है कि लोकतंत्र की उपेक्षा करने वालों से लोगों का मोहभंग हो गया है। पूरे देश में 13 सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें इंडिया गठबंधन के 11 विधायक जीते हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि आगामी नगर पालिका, पंचायत चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। लोगों ने इसके लिए मन भी बना लिया है। महंगाई, भ्रष्टाचार व तानाशाही से हर कोई परेशान है। जनता अब मोदी के झूठे वादों से उब चुकी है, इंडिया गठबंधन व राहुल गांधी जी की नीतियों में विश्वास कर रही है।


जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि उपचुनाव में जनता ने साबित कर दिया है कि देश धर्म सांप्रदायिकता व द्विवेश की राजनीति से अब ऊब चुका है।काजला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले इंडिया गठबंधन ने अयोध्या में जीत हासिल की,अब बद्रीनाथ धाम की विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सै ये साबित हो चुका है। भगवान राम के बाद भगवान शंकर ने भी भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत से साबित हुआ है। जनता ने दल बदलूओ को भी नकार दिया है। जो सत्ता के लालच में आए दिन दल बदलते रहते थे।


इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता हरि किशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह, पंडित माया प्रकाश शर्मा, रीना शर्मा,सोनम कुमारी,बबली देवी, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, रॉबिन नाथ गोलू,हरिकिशन प्रजापति, देशपाल गुर्जर, पीयूष रस्तोगी, नेम राणा, फुरकान अंसारी, राकेश मिश्रा,सरताज अहमद,नरेश नेगी,तेजपाल ढाका,दुष्यंत सागर,मोहम्मद इरशाद,शक्ति सिंह,यूनुस कुरैशी, नरेश चौधरी,राकेश शर्मा, अल्तमश त्यागी, सुमित व्हीकल शिव कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा, बंटी, शोएब साबरी,इरशाद सैफी,अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story