×

Meerut News: रोजा इफ्तार पार्टी के जरिए कांग्रेस ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

Meerut News: रोज़ा इफ्तार में सभी धर्मों के लोगो ने शिरक़त की रोज़ा इफ्तार से पहले संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

abhishek@gmail.com
Published on: 23 March 2025 10:38 PM IST (Updated on: 24 March 2025 6:34 PM IST)
Meerut News: रोजा इफ्तार पार्टी के जरिए कांग्रेस ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
X

Meerut News

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति राजधानी माने जाने वाले मेरठ को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल यूं ही नहीं कहा जाता है, रियासत काल से ही यहां पर सभी धर्म के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहार में शामिल होते रहे हैं।‌वहीं अब मेरठ में कांग्रेस का रोज़ा इफ्तार एकता और भाई चारा और एकता की मिसाल को क़ायम रखते हुए आज कांग्रेस नेता तेजपाल डाबका ने ग्राम डाबका में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।‌

रोज़ा इफ्तार में सभी धर्मों के लोगो ने शिरक़त की रोज़ा इफ्तार से पहले संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोज़ा इफ्तार से पहले देश में अमनो अमान और हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए दुआ हुई रोज़ा इफ्तार में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सलीम पठान, अंसार अहमद, कांग्रेस नेता धूमसिंह गुर्जर, ज़ाहिद अंसारी,रंजन शर्मा, अनिल प्रेमी, विनोद सोनकर.के अलावा मास्टर आस मौहम्मद, याक़ूब,नन्हें ठेकेदार,फारूक खान,आस मौहम्मद ठेकेदार. डॉ जब्बार. आकाश. प्रवीन आदि लोग शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओ ने कहा, "रमजान एक पवित्र महीना है।‌ कांग्रेस ने एक शानदार इफ्तार का आयोजन किया है, जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल हुए हैं। इफ्तार शांति, प्रेम का प्रतीक है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि तिवाड़ी ने बताया कि मेरठ की संस्कृति ही ऐसी रही है कि सभी धर्म के लोग यहां प्रेम से रहते हैं।एक-दूसरे के त्योहारों में शरीफ होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पर्व पर भी कांग्रेस की ओर से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें सभी लोग धर्म के लोगों ने शिरकत की थी।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story