Meerut News: 'कांग्रेस दिलाएगी न्याय' कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप आत्रेय ने कहा- जनता को उसका हक नहीं मिल पा रहा

Meerut News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल आउटरेज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं "कांग्रेस दिलाएगी न्याय" कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप आत्रे ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का शासन-प्रशासन द्वारा निवारण नहीं किया जा रहा है।

Sushil Kumar
Published on: 2 Sep 2024 11:14 AM GMT
Congress will give justice program in-charge Kuldeep Atrey said- people are not getting their rights Remains
X

'कांग्रेस दिलाएगी न्याय' कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप आत्रेय ने कहा- जनता को उसका हक नहीं मिल पा रहा: Photo- Newstrack

Meerut News: कांग्रेस सोशल आउटरीच विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 'कांग्रेस दिलाएगी न्याय' कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप आत्रेय ने प्रदेश की जनता को अनगिनत समस्याओं से ग्रस्त बताते हुए कहा कि जनता की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। हालत यह है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण पात्र व्यक्ति को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। मेरठ में जिला कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल आउटरेज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं "कांग्रेस दिलाएगी न्याय" कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप आत्रे ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का शासन-प्रशासन द्वारा निवारण नहीं किया जा रहा है।

जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी गंभीर है। इसलिए उत्तर प्रदेश में जिन लोगों की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं और वह इसके चलते परेशान हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने की जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सोशल आउटरीच विभाग को दी हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों की समस्याओं के लिए कांग्रेस हर जनपद में सरकारी अधिकारियों के दफ्तर, रोडवेज बस अड्डे, रेलवे आदि विभिन्न जगहों पर न्याय पेटिका लगा रही हैं और यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा हैं।


कुलदीप आत्रेय ने बताया कि "कांग्रेस दिलाए न्याय" कार्यक्रम की शुरुआत के चरण में प्रदेश के उन जनपदों को प्रमुखता के तौर पर शामिल किया गया, जहां से कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इसके साथ उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ को भी शामिल किया गया है‌। आज इसी क्रम में मेरठ में आया हूं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि अगर कोई सरकारी अधिकारी आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने में असमर्थ है तो ऐसे पीड़ित लोगों की समस्याओं की आवाज उठाने का काम कांग्रेस सड़क पर संघर्ष करके करेगी। उन्होंने बताया कि जिला ने सोशल आउटरीच विभाग द्वारा शिकायत पेटिका रखी जाएगी, जिसमें पीड़ित जनता अपनी समस्याओं को लिपिबद्ध तरीके से कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंच सकेगी।

उन्होंने बताया कि न्याय पेटिका में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का प्रार्थना पत्र डाल सकता है। बॉक्स फैक्ट्री का पर हेल्पलाइन नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा ईमेल आईडी पर लिखी होगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story