Meerut News: 18 सितम्बर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, प्रमोद तिवारी का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Meerut News: उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 18 सितम्बर को मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से योगी सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Sep 2024 12:59 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 1:18 PM GMT)
Meerut News
X

राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी (Pic: Newstrack) 

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 18 सितम्बर को मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से योगी सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी। इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के सामने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की खामियां गिना रहे हैं। कांग्रेस का लक्ष्य है कल के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन को सफल करा कर सूबे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना। प्रस्तुत है इस संबंध में जिलों से आई तैयारियों की रिपोर्ट

रिपोर्ट - सुशील कुमार

Meerut News: राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या, बलात्कारों की बाढ़ आई हुई है और सरकार अपने झूठे वादों में मस्त है। वे आज यहां कांग्रेस पार्टी के 18 सितम्बर के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करने आये थे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल, एआईसीसी संयुक्त सचिव मनोज त्यागी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मेरठ प्रभारी विजेंद्र यादव मौजूद रहे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने अपनी 45 साल की राजनीति में आज तक सदन में ऐसी भाषा नहीं सुनी। सच तो यही है कि भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा। इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की तारीफ कितनी भी करें। लेकिन सच्चाई यही है कि उत्तर प्रदेश अपराध की राजधानी बन गई है। इसका खुलासा एनसीपीआरबी के आंकड़े करते हैं जिनके मुताबिक उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या, बलात्कारों की बाढ़ से आई हुई है। कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यहां अच्छी पुलिस और अफसर नहीं हैं। लेकिन, राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं है।

इससे पहले मेरठ पहुंचने पर सांसद प्रमोद तिवारी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा परतापुर बाईपास पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन मन धन से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर मेरठ मंडल के सभी कांग्रेस जन बढ़ते अपराधों, महगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सभी मंडल मुख्यालो पर किया जायेगा।

परतापुर बाईपास व सर्किट हाउस में स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, मुद्दशिर जमा खान, विशाल वशिष्ठ, रंजन शर्मा, डॉ यूसुफ कुरैशी, सतीश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, डा अशोक आर्य, बबिता गुर्जर, सैय्यद रिहान, सलीम खान, कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, दिनेश उपाध्याय, राहत चौहान, रुस्तम प्रधान आदि शामिल रहे।


Ayodhya News: कांग्रेस 18 सितंबर को करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव, इस बात को बना रही है मुद्दा

रिपोर्ट - नाथ बक्स सिंह

Ayodhya News: कांग्रेस पार्टी कल 18 सितंबर को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, दुराचार और भ्रष्टाचार के विरोध में फैजाबाद कलेक्ट्रेट का घिराव करेगी। यह बात बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कही। वह कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

फैजाबाद मंडल के धरने के प्रभारी तनुज पुनिया ने कहा उत्तर प्रदेश पिछले 7 वर्षों में अपराध की राजधानी बन गया है। 2022 तक के एनसीआरबी के आंकड़ों को अगर हम देखें तो पूरे देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। इसी माह सितंबर में ही अयोध्या में सफाई कर्मी का कार्य करने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, महोबा जिले के चरखारी कस्बे के मोहल्ला बजरिया के व्यापारी अनिल चौरसिया की हत्या हुई, वाराणसी में सिगरेट विक्रेता शारदा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर में मेले में दबंग ने लोगों के ऊपर थार गाड़ी चढ़ा दी, जौनपुर में मंगेश यादव को संदिग्ध एनकाउंटर में मार दिया गया।

यह घटनाएं इस बात को दर्शाती हैं कि मुख्यमंत्री के हाथों से कानून व्यवस्था फिसल गई है और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही सदन में ठोक डालो, मिट्टी में मिला देंगे जैसी आलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय और जाति में डर पैदा करने का प्रयास करते हैं।

श्री तनुज पुनिया ने कहा योगीराज में उत्तर प्रदेश में अपराधी निरंकुश, पुलिस बेअंदाज, अधिकारी बेलगाम और मंत्री असहाय प्रतीत हो रहे हैं। अपराधियों पर कानून के दायरे में कार्यवाही करने के बजाय जाति और संप्रदाय देखकर कार्यवाही की जा रही है। आज हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पर है।

सांसद तनुज पूनिया ने कहा योगी जी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश जंगल राज में तब्दील हो गया है कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है योगी जी खुद को संत कहते हैं और सनातन का ध्वजवाहक बताते हैं पर शायद वह भूल गए हैं कि सनातन में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है दुर्भाग्य यह है कि उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा सुरक्षित महिलाएं ही हैं सबसे ज्यादा अपराध महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत, युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी मोहम्मद आमिर, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय उमेश उपाध्याय सविता यादव प्रवीण श्रीवास्तव सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, अशोक कनौजिया आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की रवनीत सिंह बिट्टू व संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग

सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को आतंकी कहे जाने और एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने की कांग्रेस पार्टी घोर भर्तसना करती है एवं इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि भाजपा और उसके नेता जननायक राहुल गांधी द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों से इतने भयाक्रान्त हो गये हैं कि स्तरहीन भाषा और निर्लज्जता पर उतर आये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मौन पर सिर्फ यह कहा जा सकता है कि उनके साथ मंत्रिमंडल में काम कर रहे मंत्री अगर इस प्रकार के बयान दे रहे हैं तो उसमें उनकी भी पूरी सहमति है। यह विषाक्त माहौल जो मोदी की शह पर बन रहा है, वह बहुत ही निन्दनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story