Meerut News: BJP का श्वेत पत्र सफेद झूठ का पुलिंदा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं-जुमलों से चल रही सरकार

Meerut News: जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद के बजट सत्र में लाया गया श्वेत पत्र भाजपा का सफेद झूठ के सिवा और कुछ नहीं है।

Sushil Kumar
Published on: 15 Feb 2024 11:37 AM GMT
meerut news
X

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं-जुमलों से चल रही सरकार (न्यूजट्रैक)

Meerut News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने भाजपा के श्वेत पत्र को सफेद झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार और भाजपा के ‘काले-चिट्ठे’ की गली-गली कलई खोलने का आव्हान किया। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें भी अन्नदाता के अधिकारों के लिए आवाज बुलन्द करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मेरठ पहुंचने पर उनका जोर शोर से स्वागत किया।

मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद के बजट सत्र में लाया गया श्वेत पत्र भाजपा का सफेद झूठ के सिवा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा यूपीए शासन के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पर लाए गए श्वेत पत्र का मकसद ’काले सच’ को छिपाना है। भूख, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घोर गरीबी अधिकांश भारतीयों की स्याह हकीकत है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। एलान किया कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी।

रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों से चल रही है। सरकार ने डेढ़ लाख सरकारी पद कम कर दिए गए। एक सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है। कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया है। मोदी जी ने रुपए और डॉलर को बराबर लाने का वादा किया था यह भी पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। बैंको का एनपीए अब सात गुना तक पहुंच गया है। यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ का बट्टा खाता था तब अब 15 जा पहुंचा है। जीडीपी की औसत ग्रोथ रेट गिर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story