×

Lok Sabha Election 2024: Congress दे रही है तैयारियों को धार, नियुक्त किए गए समन्वयक

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा समन्वयकों के नामों की सूची भी जारी कर दी है।

Sushil Kumar
Published on: 26 Feb 2024 3:10 PM GMT
कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां हुईं तेज।
X

कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां हुईं तेज। (Pic: Social Media)

Meerut News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों को धार देने में लगी है। कांग्रेस को सपा से बटवारे में 17 सीटें मिली है। बावजूद इसके कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा समन्वयकों के नामों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करके शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक देने की जिम्मेदारी दी गई है।

अध्यक्ष अजय राय ने जारी की सूची

पार्टी प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी सूची में सहारनपुर में कृष्णकांत शर्मा, कैराना में सोनू पठान, मुजफ्फरनगर में गौरव भाटी, बिजनौर में फूल कुंवर,नगीना(सु.)दिनेश अवाना, मुरादाबाद में डा,युसूफ कुरैशी, रामपुर में हाजी इकरान कुरैशी, संभल में अफरोज अली खान, अमरोहा में आतिफ हसन,मेरठ में संजीव शर्मा, बागपत में हेमन्त प्रधान, गाजियाबाद में सुभाष गांधी, गौतमबुद्ध नगर में डाली शर्मा, बुलन्दशहर(सु.) विवेक उपाध्याय,अलीगढ़ में सुभाष शर्मा,हाथरस(सु.) में प्रो. यशपाल,मथुरा में शरद उपाध्याय नन्दा,आगरा(सु.) में तरन्नुम नकवी,फतेहपुर सीकरी में प्रभात जैन, फिरोजाबाद में अरुण यादव, मैनपुरी में प्रतिभा सिंह, एटा में अजय शर्मा, बदायुं में सुधीर पाराशर,आवंला में नवाज फैजान अली,बरेली में विपुल गुप्ता,पीलीभीत में इमरान अली को लोकसभा समन्वयकों की जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

इनके अलावा,शाहजहांपुर(सु.) में अभय वाजपेयी,खीरी में अनिल शुक्ला,धौरहरा में कै.वंशीधर मिश्रा, सीतापुर में आशुतोष मिश्रा, हरदोई(सु.) में डा.अभिषेक यादव, मिश्रिख(सु.) में मैराजवली खान,उन्नाव में शमीम खान, मोहनलाल गंज(सु.) में अमरेश पाण्डेय, लखनऊ में इखलाक अहमद डेविड, रायबरेली में इंदल रावत,अमेठी में देवानन्द मिश्रा,सुल्तानपुर में सुरेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ में संजय तिवारी, फरुखाबाद में प्रकाश प्रधान लोधी, इटावा(सु.) में देवेन्द्र पाण्डेय, कन्नोज में उमेश दीक्षित बब्लू, कानपुर में शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अकबरपुर में करिश्मा ठाकुर, जालौन(सु.) में प्रतिभा अटल पाल, झांसी में दिनेश सिंह, हमीरपुर में मुकुट सिंह, बांदा में राम बहादुर त्रिपाठी, फतेहपुर में अखिलेश शुक्ला, कौशांबी (सु.) में राजेश राकेश, फूलपुर में वसीम अंसारी, प्रयागराज(इलाहाबाद) में विश्व विजय सिंह, बाराबंकी(सु.) में धर्मेन्द्र चौधरी, फैजाबाद में मनोज तिवारी के.के.सी, अम्बेडकर नगर में रमन पाण्डेय, बहराइच(सु.) में चन्द्रशेखर मिश्रा, कैसरगंज में बृजेश सिंह, श्रावस्ती में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, गोंडा में चौधरी अखिलेश, डुमरियागंज में प्रभाकर, बस्ती में देवेन्द्र निषाद, संत कबीर नगर में ह्दय पाण्डेय, महराजगंज में राजीव पाण्डेय, गोरखपुर में कौशल त्रिपाठी, कुशी नगर में त्रिभुवन नारायण मिश्रा, देवरिया में विजय मिश्रा, बांसगंज(सु.) में करमराज यादव, लालगंज(सु.) में घनश्याम सहाय, आजमगढ़ में दिनेश सिंह यादव, घोसी में डा.रमेश राजभर,सलेमपुर में पुनीत पाठक,बलिया में राज मंगल यादव,जौनपुर में रामयज्ञ,मच्छलीशहर(सु.) में प्रमोद मिश्रा,गाजीपुर में एचसी प्रज्ञानन्द दुर्गेडकर,चन्दौली में राजेश,वाराणसी में चौधरी सत्यवीर सिंह,भदोही में आनन्द राय,मिर्जापुर में अब्दुल माबूद खान और राबर्टसगंज(सु.) में अनिल श्रीवास्तव को लोकसभा समन्वयकों की जिम्मेदारी दी गई है।


Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story