Meerut news: विजयी लक्ष्य पाने तक कोई नहीं करेगा आराम.., कांग्रेस ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने गुरूवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया।

Sushil Kumar
Published on: 11 Jan 2024 12:01 PM GMT
meerut news
X

मेरठ में कांग्रेस ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद (न्यूजट्रैक)

Meerut News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने गुरूवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विजयी लक्ष्य पाने तक कोई भी आराम नहीं करेगा। नेताद्वय ने कहा कि चुनौती बड़ी है और समय कम है। इसलिए यूपी में खोए अपने गौरव को जहां पुनः पाना है, वहीं हिटलरशाही सोच की सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने का भी काम करना है। मेरठ में पश्चिम जोन की संवाद व कार्यशाला में पश्चिमी यूपी के 14 जिलों के पदाधिकारी और नेताओं ने भाग लेकर बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाई।

राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ से कहा कि इस समय हमारे सामने कड़ी चुनौतियां हैं, हमारा आत्मविश्वास जितना मजबूत होगा उतनी ही हमारी जीत निश्चित होगी। प्रियंका गांधी ने हर मोड़ पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। चुनावी जीत और हार होती रहती है, यह जनता की मर्जी पर निर्भर करती है। लेकिन हमे पिछली हार से बाहर निकलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि हमें यदि अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो सबसे पहले सभी को साथ लेकर चलना होगा।

.राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का संदेश लेकर आया हूँ। आज के समय में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर सबसे ज्यादा देश की जिम्मेदारी है। इस संवाद सभा के माध्यम से हम देश के उस सबसे पीछे रहने वाले नागरिक तक भी पहुंचे यही लक्ष्य है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम यहां कांग्रेस की मजबूती के लिए सभा में शामिल कांग्रेसियों के सुझाव लेने आये है। 19 जनवरी से देश के सभी छह जोनों में इस तरह के संवाद सम्मेलन होंगे। 23 जनवरी तक सभी सम्मेलन पूरे होने है जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय और अध्यक्ष तक पहुंचाने है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज पंडित प्यारेलाल शर्मा की पुण्यतिथि है। आज हम उन्हें याद करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। मेरी कुछ तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन हमने यह प्रण लिया है जबतक हम कांग्रेस पार्टी को फिर से उठाकर खड़ा नहीं कर देंगे तब तक आराम से बैठ नहीं सकते। किसानों का जो भुगतान नहीं मिला है, बिजली बिल माफ करने के मुद्दे पर सरकार ने किसानों के साथ धोखा हुआ है। किसान, नवजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। हर वर्ग परेशान हैं, बीएचयू मामले पर कोई सामने नहीं आया, केशव कांग्रेस ही इसे लेकर बोल रही है। पुरानी पेंशन की मांग उठाई गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि देश इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, कांग्रेस की दस साल की सरकार में केवल नौ ईडी के छापे पड़े थे। लेकिन मोदी सरकार ने तो हद कर दी। दबाव डालने के लिए हर दूसरे आदमी पर ईडी और सीबीआई का छापा डलवाकर डर और दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने देश को खत्म करने का काम किया है। वह बेहद शर्मनाक है, इसके लिए भाजपा को उखाड़ना जरूरी है। मेरठ शहीदों की धरती है इस धरती से यह आवाज निकलनी चाहिए कि भाजपा ने किस तरह लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है, वह अब और नहीं चलेगा। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि आज यहां कांग्रेस के मजबूत स्तंभ मौजूद है। हमें देश में न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी का आभार जताना चाहिए जो आम जनता की आवाज उठाते हैं। किसान से इस सरकार की दुश्मनी जग जाहिर है, लेकिन कांग्रेस किसानों के हित में काम करती है। यह राम के पक्षधर कैसे हो गये, राम तो सबके हैं। अगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी काम करना शुरू कर दें तो अपने आप कांग्रेस को संजीवनी मिल जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस लड़ाई को लड़ने के लिए युवाओं को साथ लेना जरूरी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story