Meerut News: पार्षद बना ’गैंगस्टर’! सरेआम चली गोलियां, ड्राइवर को लगी गोली, भीड़ ने कर दी धुनाई

Meerut News: जब वार्ड 18 से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने खुद को ही ’शेर’ समझते हुए पिस्टल निकाल ली और सरेआम गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

Sushil Kumar
Published on: 10 April 2025 4:10 PM IST
meerut news
X

meerut news

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सूरजकुंड नगर निगम डिपो गुरुवार सुबह रणभूमि बन गया। जब वार्ड 18 से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने खुद को ही ’शेर’ समझते हुए पिस्टल निकाल ली और सरेआम गोलियां दागनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते आठ राउंड फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक गोली सीधे ड्राइवर अविनाश के पैर में जा लगी, और वह दर्द से चीखता हुआ गिर पड़ा। घटना से घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में भगदड़ का माहौल बन गया। मामला मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था।

डिपो प्रभारी राजेश कुमार से हुई बहस के बाद पार्षद गुस्से में तमतमाता हुआ वहां से गया, लेकिन जाते-जाते धमकी दे गया कि “अब सबक सिखाऊंगा।“ और वही हुआ। कुछ देर बाद रविंद्र सिंह अपने दो-तीन गुर्गों के साथ वापस लौटा, और आते ही फिल्मी स्टाइल में पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब फायरिंग से बौखलाए कर्मचारियों ने पार्षद को घेर लिया। हथियार छीनकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। रविंद्र भी लहूलुहान हो गया। कुछ ही देर में डिपो के बाहर कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस और सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया। घायल ड्राइवर और पिटे हुए पार्षद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बतायाः “वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र सिंह को मौके से हिरासत में लिया गया है। उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया विवाद कूड़ा गाड़ी को लेकर था। मामले की जांच की जा रही है।“ अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है दृ क्या जनप्रतिनिधि खुलेआम कानून हाथ में लेंगे और शहर को शूटिंग रेंज बना देंगे?

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story