Meerut News: गौकशी का आरोपी चूहा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Meerut News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी का गोकशी का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद मेरठ के विभिन्न थानो पर 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत है।

Sushil Kumar
Published on: 2 July 2024 4:04 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic: Newstrack)

Meerut News: शहर की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मंगलवार तड़के गौकशी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वह पैर में गोली लगने से घायल है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद मेरठ के विभिन्न थानो पर 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत है।

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज यानी मंगलवार सुबह मुठभेड़ की बावत जानकारी देते हुए बताया कि थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि मु0अ0सं0 234/24 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना लिसाडी गेट मेरठ का वांछित अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा पुत्र जलील अहमद निवासी मजीद नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ सुहैल गार्डन पुरानी सरकारी ट्युबवेल के पास छुपा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेरा बंदी की गयी तो अभियुक्त ने पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आता देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षा के लिए की गयी फायरिंग में अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त की जीवन रक्षा तत्काल चिकित्सा के लिए चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का गोकशी का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद मेरठ के विभिन्न थानो पर 11 अभियोग पूर्व से पंजीकृत है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मेरठ पुलिस गोकशी के ऊपर बहुत सख्त है। ऐसी घटनाएं बिल्कुल होने नहीं देंगे और जो ऐसे अपराध करते हैं, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी हाल ही में लिसाड़ी गेट पुलिस ने मेवगढ़ी के मजीद नगर स्थित एक डेयरी में छापेमारी करते हुए डेढ़ सौ किलो मांस बरामद कर कटान करने वाले डेयरी संचालक को गिरफ्तार किया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story