Meerut: तुम मेरी नहीं हुई तो.., शादीशुदा महिला की हत्या करने वाला सनकी आशिक मुठभेड़ में गिरफ्तार

Meerut: विवाहित महिला हत्या के मामले में पुलिस ने हमलावर सनकी आशिक को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह महिला को जानता था और उसके साथ रहना चाहता था।

Sushil Kumar
Published on: 20 Dec 2023 6:58 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में महिला की हत्या करने वाला आषिक मुठभेड़ में गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Meerut News: ‘तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा।’ अपनी इस धमकी को चरितार्थ करते हुए में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने विवाहित महिला पर सरेआम सड़क पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने हमलावर सनकी आशिक को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि मंगलवार सुबह 28 वर्षीय महिला सोनी पुत्री सुभाष निवासी मवीमीरा गांव की घर के पास सड़क पर कहीं जाते हुए गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने महिला के पूर्व पति पर हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर दी थी। लेकिन,पुलिस की जांच में पाया कि घटना को गांव के ही टीनू उर्फ नवनीत नामक युवक ने अंजाम दिया था।

जिसको बुधवार तड़के थाना दौराला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तंमचा भी बरामद किया गया है। घटना से पहले आरोपी ने सोनी को धमकी दी थी कि मेरे साथ नहीं रही तो किसी की नहीं होने दूंगा। इसके बाद मंगलवार सुबह नवनीत ने सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह महिला को जानता था और उसके साथ रहना चाहता था। जबकि महिला शादी के बाद अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार सोनी की शादी जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र निवासी युवक सतेन्द्र से करीब आठ साल पहले हुई थी। कुछ विवाद के चलते सोनी का सतेन्द्र से तलाक हो गया था। इसके बाद यह महिला नाजिम नाम के लड़के के साथ रह रही थी। इसके बाद बीती 28 नवम्बर को महिला ने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी। फिलहाल सोनी अपने मायके आई हुई थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story