Meerut: 50 हजार का इनामी अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार, डबल मर्डर के मामले चल रहा था फरार

Meerut: डबल मर्डर में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी को दिल्ली के शाहदरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना पर शातिर को गिरफ्तार किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 5 Jun 2024 12:20 PM GMT
meerut news
X

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Meerut News: डबल मर्डर समेत कई अपराधों में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी को दिल्ली के शाहदरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि आरोपी का नाम विनय त्यागी है और वह मेरठ जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेरठ की थाना मेडिकल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विनय त्यागी उर्फ टिक्कू पुत्र सेवाराम त्यागी, जो मूल रुप से मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र का रहने वाला है, दिल्ली के शाहदरा इलाके में छिपा हुआ है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के सफल पर्यवेक्षण में एवं स्वाट टीम प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कुख्यात अभियुक्त विनय त्यागी उर्फ टिक्कू पुत्र सेवाराम त्यागी को मैट्रो स्टेशन कृष्णा नगर थाना जगतपुरी जिला शहादरा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशो के विभिन्न जनपदो में लूट, हत्या, डकैती आदि जैसे अपराध कारित किये गये, जिसके सम्बन्ध में विभिन्न थानों पर करीब 59 अभियोग पंजीकृत है व उपरोक्त अभियुक्त प्रदेश स्तर के माफिया की लिस्ट में शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त डलब मर्डर के सम्बन्ध में मु0अ0स0- 465/2021 धारा 302/201 भादवि0 थाना ब्रह्मपुरी पर पंजीकृत अभियोग में वाछित है व थाना मेडिकल से हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जा चुका है।

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभियुक्त विनय त्यागी को पकड़ने के काफी प्रयास किये गये। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र ने अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त के पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित कर जिला एसओजी टीम को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए निर्देश दिये थे। जिसके फलस्वरूप मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना पर शातिर विनय त्यागी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विनय त्यागी को न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story