Meerut News: 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

Meerut News: बदमाशों ने फिरौती की रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम अंकुश, सागर, नितिन और सेवकराम हैं।

Sushil Kumar
Published on: 26 Dec 2023 4:21 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने जानी के एक व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती मांगने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने फिरौती की रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम अंकुश, सागर, नितिन और सेवकराम हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना जानी पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ के आधार पर आज रात बताया कि सेवकराम पुत्र ब्रजवीर सिह निवासी कलंजरी थाना जानी मेरठ आने वाले ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहा था।

चुनाव में उसका संभावित प्रतिद्वन्दी प्रशान्त उर्फ सेतू पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम कलंजरी थाना जानी जिला मेरठ था। सेवकराम को अन्देशा था कि यदि प्रशान्त उर्फ सेतू को रास्ते से न हटाया गया तो वह जीत हासिल नहीं कर सकेगा। इसलिए सेवकराम ने दो लाख चालीस हजार रूपये में प्रशान्त को मारने की सुपारी अभियुक्त अंकुश, सागर व नितिन उपरोक्त को दी थी। जिसमें से एक लाख सत्तर हजार रूपये अभियुक्तगण द्वारा दो माह पूर्व प्राप्त कर लिये गये थे। दो माह बाद भी काम न होने पर सेवकराम द्वारा अभियुक्तगण अंकुश आदि से अपने पैसे वापस मांगे गये तो अंकुश आदि ने उक्त बात प्रशान्त उर्फ सेतू को बताते हुये पन्द्रह लाख रूपये की मांग कर दी थी तथा तीन दिन का समय दिया था।

प्रशान्त उर्फ सेतू द्वारा उक्त सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत की थी जिस पर आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 376/23 धारा 386/120बी भादवि में दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हेतु थाना जानी प्रभारी प्रजन्त त्यागी की अगुवाई में पुलिस टी गठित की गई। पुलिस टीम ने आज एक मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणो को कलंजरी बम्बा पटरी से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वें कहीं भागने की तैयारी में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story