×

Meerut News: तेज रफ्तार रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम

Meerut News: घटना की जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर सड़क जाम कर हंगामा कर दिया।

Sushil Kumar
Published on: 19 Jun 2024 8:09 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 5:43 AM GMT)
Meerut News
X

आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क। (Pic: Newstrack)

Meerut News: मेरठ जिले में छुर गांव में साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे वृद्ध को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर जानकारी होने पर बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़ कर भाग निकला। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में लगी है।

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी था मृतक

सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामबीर रेलवे से रिटायर कर्मचारी थे। घटना के समय साइकिल पर सवार होकर जंगल से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के निकट क्रय केंद्र के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। बुलेरो पिकअप गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण बुलेरो पिकअप गाड़ी हादसे के बाद पलट गई। घटना की जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने हटवाया जाम

बाद में सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरों ने आरोपी हमलावर चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम के कारण दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटनास्थल इलाके की पुलिस का कहना है कि फिलहाल,स्थिति पूरी त रह सामान्य है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से फरार वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। उधर,ग्रामीणों का कहना है यहां वाहन बहुत तेजी के साथ गुजरते हैं,जिसके कारण आये दिन यहां हादसे होते रहते हैं। पुलिस को ऐसे वाहनो पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story