Meerut Crime: खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Meerut News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादूर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए आज शाम बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर इलाके में आज सुबह एक घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव मिला है।

Sushil Kumar
Published on: 13 March 2024 3:16 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic: Newstrack) 

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटे गांव अब्दुल्लापुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा कर घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के पति पर शक सुईं घूम रही है। पति फिलहाल घटना के बाद से फरार है।

महिला का खून से लथपथ मिला शव

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादूर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए आज शाम बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर इलाके में आज सुबह एक घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव मिला है। महिला के गले पर गहरा घाव है जिससे लगता है कि किसी धारदार हथियार से गले पर वार कर महिला की हत्या की गई है। मृतका का नाम मोटी (35) है। इसका पति गुलफाम पुत्र नबाब मौके पर नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार कि अभी तक घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मौके से पति फरार

मृतका के पड़ोस के लोगों से पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पति-पत्नी में आपस में विवाद था और दो दिन पूर्व ही पत्नी अपने पति के घर पर आई थी। फिलहाल विवाद किस बात को लेकर था इसका भी पता नहीं चल सका है। पति की तलाश की जा रही है उसके पकड़ में आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

उधर,घटनास्थल क्षेत्र थाना भावनपुर पुलिस के अनुसार महिला के शादी के आठ साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी। इसका दोष पति अपनी पत्नी को ही देता था। जिसके कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। संभवतः गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी होगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story