×

Meerut News: मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले-2027 में सपा समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है

Meerut News: उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर कहा कि केजरीवाल ने दस वर्षों में दिल्ली को बरबाद किया है। यमुना को नाला बना दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसकी सजा जनता ने उन्हें दे दी।

Sushil Kumar
Published on: 10 Feb 2025 8:50 PM IST (Updated on: 10 Feb 2025 9:39 PM IST)
Meerut News
X

Meerut News ( Pic- Social- Media)

Meerut News: सोमवार को मेरठ पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि सपा 2027 में समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। वही उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर कहा कि केजरीवाल ने दस वर्षों में दिल्ली को बरबाद किया है। यमुना को नाला बना दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसकी सजा जनता ने उन्हें दे दी।

सर्किट हाउस में स्थानीय संवाददाताओं से बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली की जीत श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि सही बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर दिल्ली के लोगों ने विश्वास किया है जिसके कारण ही दिल्ली में कमल खिला है। उन्होंने यह दावा भी किया कि दिल्ली विश्व की बेहतरीन राजधानी भाजपा की सरकार में ही बन सकती है। एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में अव्यवस्था पर जिस तरह से अखिलेश यादव सवाल उठा रहे हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें कोई सुझाव देना चाहिए, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि महाकुंभ डुबकी लगाने के लिए महासागर की तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ के रास्तों में सेवा कर रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद प्रयागराज नहीं जा रहा हूं, ताकि सरकारी स्तर पर श्रद्धालुओं को कोई अव्यवस्था ना हो। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी को अपराधी, दंगाईयों, माफिया की पार्टी बताते हुए कहा कि सपा 2027 में समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। उप मुख्यमंत्री ने

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025 के नागरिक अभिनंदन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर वहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संरचना को समझने का अद्भुत अवसर प्रदान करेगी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के मूल मंत्र के अनुरूप भारत की समृद्धि केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता और आपसी सहयोग से भी तय होती हइससे पहले सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि हर जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए। सरकार अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, कमजोर व्यक्ति की चिंता करती है।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story