×

Meerut: चार महीने में कार्यकारिणी न बनाने पर जिला अध्यक्ष को हटाया, राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) की बड़ी कार्रवाई

Meerut: आतिर रिजवी ने बताया कि महमूद हसन की रामपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति लगभग चार महीने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज़ खान साहब की अनुमति से की गई थी।

Sushil Kumar
Published on: 7 April 2025 4:28 PM IST
meerut news
X

meerut news

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए रामपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महमूद हसन को उनके पद से हटा दिया है। यह जानकारी प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने आज यहां दी।

आतिर रिजवी ने बताया कि महमूद हसन की रामपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति लगभग चार महीने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज़ खान साहब की अनुमति से की गई थी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नियुक्ति के एक महीने के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची पार्टी कार्यालय को भेजी जाए। रिजवी ने कहा, “आज दिनांक 5 अप्रैल 2025 तक न तो कार्यकारिणी गठित की गई और न ही संगठन से कोई सक्रिय संपर्क रखा गया। यह संगठनात्मक दायित्वों की घोर अनदेखी है।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में एक प्रभावशाली और अनुशासित संगठन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए समयबद्ध कार्य प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस निर्णय के साथ, राष्ट्रीय लोकदल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में निष्क्रियता और असावधानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के कारण युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी और युवा नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार की कार्यकारिणी को भी 2 दिन पहले ही भंग किया जा चुका है।

रालोद युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने यह कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का शुक्रवार को मेरठ आगमन के बाद कार्यक्रम किया गया। इसमें अनुशासनहीनता के साथ ही युवा संगठन को निष्क्रिय पाया गया। इस कारण युवा जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story