Meerut News: DM व SSP ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, बम-बम भोले के लगे नारे

Meerut News: मेरठ में एक दिन पहले बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारे लगाए।

Sushil Kumar
Published on: 1 Aug 2024 6:45 AM GMT
Meerut News
X

कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल (Pic: Newstrack)

Meerut News: देश में कांवड़ यात्रा चरम पर है। ऐसे में मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एसएसपी डॉ.विपिन टांडा के साथ हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों और सभी शिवालयों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से जब कांवड़ियों पर फूलों की बारिश हुई। हजारों कांवड़ियों के सिर पर फूलों की पंखुड़ियां गिर रही थीं, जो इस दृश्य को और भी दिव्य बना रही थीं। यह फूलों की बारिश यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव था, जिसने माहौल को और भी सुंदर और पवित्र बना दिया।

धार्मिक यात्रा को बनाया खास

इस अद्भुत घटना ने शिवभक्तों की इस धार्मिक यात्रा को और भी खास बना दिया और सभी को एक गहरी खुशी और संतोष का अहसास कराया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा से खुश हुए शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे लगाये। बता दें कि मेरठ में एक दिन पहले बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। शासन के आदेशानुसार की गई पुष्प वर्षा के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा एसएसपी विपिन ताडा द्वारा हेलीकॉप्टर से जनपद के कांवड मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया।

डीएम ने किया सर्वेक्षण

जिलाधिकारी व एसएसपी ने बाबा औघडनाथ मंदिर, पल्लवपुरम, बागपत फ्लाईओवर, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला, सकौती सहित समस्त नेशनल हाईवे-58 कांवड मार्ग पर हवाई सर्वेक्षण करते हुये कावंडियो पर पुष्प वर्षा की। बाबा औघड़नाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कावंडिये उत्साहित व गदगद हो गये। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त कांवड मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। पुष्प वर्षा से खुश कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूचे कांवड़ मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story