TRENDING TAGS :
Meerut News: डॉ. हिमानी अग्रवाल बोलीं- किसी की समस्या के लिए अधिकारी उनके मोबाईल नम्बर पर करें सीधे बात
Meerut News: राज्य महिला आयोग आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने आज यहां अधिकारियों से कहा कि कैम्प लगाकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी की समस्या है तो वे सीधे उनके मोबाईल नम्बर पर बात कर सकते है।
राज्य महिला आयोग आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल बोली-किसी की समस्या के लिए अधिकारी उनके मोबाईल नम्बर पर करें सीधे बात: Photo- Newstrack
Meerut News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने आज यहां अधिकारियों से कहा कि कैम्प लगाकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी की समस्या है तो वे सीधे उनके मोबाईल नम्बर पर बात कर सकते है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (सामान्य), छात्रवृति योजना सहित योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
सर्किट हाऊस सभागार में अधिकारियों की परिचय बैठक ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने माननीय सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में डॉ हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा वे पेशे से एक चिकित्सक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग आयोग बबीता चौहान के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए दात्यिव सौंपा है। उसके लिए वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगी। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना मेरा उददेश्य हैं। हम सभी को एक मिलकर कार्य करना है। लोककल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियो तक पहुंचाना है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, प्रभारी महिला थाना आदेश कौर, जिला श्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान तहसील सरधना के महलका गांव की महिला तहजीबा पत्नि महताब ग्राम महलका ने अपनी समस्या बताते हुए कहा उनके पति ने 2019 में 100 मीटर जमीन खरीदी थी। गांव के कुछ लोग मकान बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश मिश्र को इस प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिये।
महिलाओं की समस्याओं को सुना
बैठक उपरांत डॉ. हिमानी अग्रवाल ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन, राजकीय महिला शरणालय, लालकुर्ती बाउंड्री रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना। आवास, रसोईघर, भोजन आदि के बारें में जानकारी ली। अधीक्षिका राजकीय महिला शरणालय रीमा राठी ने बताया यहां पर कि पीने का पानी रखने के लिए फ्रिज की समस्या बताई। इस अवसर पर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने फ्रिज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।