×

Meerut: डॉ. कृष्णा मूर्ति और डॉ. वैभव गोयल भारतीय 'एनसीआर-मेरठ रत्न' से सम्मानित, सुभारती परिवार में खुशी की लहर

Meerut News: डॉ. कृष्णा मूर्ति ने बताया कि, सुभारती अस्पताल में दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े अस्पतालों की तरह सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध है। यह रोगियों को संजीवनी के रूप में जीवनदान दे रही है।

Sushil Kumar
Published on: 18 Feb 2024 11:45 AM GMT
Meerut News
X

एनसीआर-मेरठ रत्न' सम्मान समारोह में मौजूद लोग (Social Media) 

Meerut News: छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति (Dr. Krishna Murthy) को ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता सम्मान' के रूप में एनसीआर-मेरठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही, विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभारती लॉ कॉलेज (Subharti Law College) के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय को भी एनसीआर-मेरठ रत्न सम्मान प्राप्त हुआ।

सुभारती परिवार में ख़ुशी की लहर

डॉ. कृष्णा मूर्ति एवं डॉ. वैभव गोयल भारतीय को एनसीआर-मेरठ रत्न सम्मान मिलने पर सुभारती परिवार में ख़ुशी की लहर है। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण और कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल, विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने बधाई दी। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु व संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन की संस्थापक साध्वी प्रज्ञा भारती ने एवं ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के नेशनल सेक्रेट्री जनरल प्रकाश निधि शर्मा के साथ मिलकर डॉ.कृष्णा मूर्ति व डॉ.वैभव गोयल भारतीय को पगडी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।


'कैंसर जैसी बीमारियों का हो रहा इलाज'

मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु साध्वी प्रज्ञा भारती (Spiritual Guru Sadhvi Pragya Bharti) ने डॉ. कृष्णा मूर्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरठ की क्रांति धरा पर सुभारती अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज सुभारती अस्पताल में विश्व की आधुनिकतम मशीनों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सुभारती अस्पताल द्वारा विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को सर्वसुलभ बनाने हेतु डॉ. कृष्णा मूर्ति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, सुभारती समूह अपने स्वभाव एवं राष्ट्र प्रेम के लिये विख्यात है, जो पूरे देश के लिये प्रेरणादायी है।'

रोगियों को संजीवनी के रूप में जीवनदान दे रही

डॉ. कृष्णा मूर्ति ने बताया कि, सुभारती अस्पताल में दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े अस्पतालों की तरह सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध है। यह रोगियों को संजीवनी के रूप में जीवनदान दे रही है। उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती अस्पताल में कैंसर के रोगियों का आधुनिक मशीनों से उपचार एवं सर्जरी की जा रही है। जिसमें डिजिटल पेट सीटी मशीन, टेस्ला एमआरआई मशीन, कार्डियक सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल मैमोग्राफी मशीन आदि से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुभारती अस्पताल की यही प्राथमिकता है, कि देशवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सीय सेवाओं से लाभान्वित किया जाए।'

लॉ कॉलेज राष्ट्रीयता के मंत्र की चमक बिखेर रहा

सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, 'स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा के दीपक के रूप में भारत सहित विश्व भर में अपनी शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र की चमक बिखेर रहा है। इसी दिशा में सुभारती लॉ कॉलेज संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान रोपित करके न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि, सुभारती लॉ कॉलेज में स्थापित विधिक सहायता केन्द्र द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है।'

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद


कार्यक्रम में एआईसीआई के नेशनल सेक्रेटरी जनरल प्रकाश निधि शर्मा, अनुश्री निधि शर्मा, अभय निधि शर्मा, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी एवं सुभारती लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story