×

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ऊर्जा राज्य मंत्री- सरकार की परियोजनाओं से मेरठ होगा विकसित

Meerut News: भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल ने कहा कि जब हम पहले अयोध्या जाते थे जब वापस लौटते समय मन बहुत दु:खी होता था, क्योंकि वहां कोई राम मंदिर नहीं था।

Sushil Kumar
Published on: 1 April 2024 4:47 PM GMT
Minister of State for Energy Dr. Somendra Tomar said in BJP workers conference, Meerut will develop due to government projects
X

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊर्जा राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने कहा, सरकार की परियोजनाओं से मेरठ होगा विकसित: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित शुभकामना बैकेंट हॉल में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन के मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरूण गोविल ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि "भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां, पार्टी द्वारा जनता के लियें कियें गये कार्यों को लेकर तथा पार्टी की भविष्य की नीति को लेकर जनता के समक्ष जाकर जनता को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेंगें।

चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरे जोश

उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता लगन के साथ पूरे वर्ष कार्य करते हैं परन्तु अब हम सभी कार्यकर्ता अपने कार्यों को और तेज गति देने का कार्य करेंगे। हम सभी को देश को विश्वगुरू बनाने की ओर अग्रसर करते हुए विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाकर जीत सुनिश्चित करनी है।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिसका परिणाम हम सब जनपद मेरठ में भी देख सकते है। मेरठ में आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित है जिसके पूर्ण होते हुए मेरठ एक नये मेरठ के रूप में विकसित होगा।

अयोध्या जाते थे तो मन बहुत दु:खी होता था, क्योंकि राम मंदिर नहीं था- अरूण गोविल

मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल ने कहा कि जब हम पहले अयोध्या जाते थे जब वापस लौटते समय मन बहुत दु:खी होता था, क्योंकि वहां कोई राम मंदिर नहीं था। लेकिन अब वहां राम का भव्य मंदिर है और मन आनंद में डूबा है। ऐसा योगी और मोदी के कारण ही संभव हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब ट्वीट करके कहा था कि एक सन्यासी से अच्छा राजा कोई नहीं होता।

योगी के आने से कानून व्यवस्था पटरी पर- अरूण गोविल

आज योगी ने मुख्यमंत्री के रूप में इसे साबित भी किया है। पहले यहां साल में एक-दो छात्रों की हत्या होना आम बात थी और तब माह भर तक कालेज बंद होते थे लेकिन अब योगी के आने से कानून व्यवस्था में काफी बदलाव आया है। आगे कहा कि मेरठ-लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मेरी घर वापसी हो गई है। श्रीराम की कृपा से अपने घर वापस आने का मौका मिला है। पहले मेरठ छोटा शहर था, लेकिन अब महानगर हो गया है। आपके बीच में रहकर आप सभी की सेवा करना मेरा परम दायित्व है। अन्त में सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उपस्थित रहे

सम्मलेन के मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरूण गोविल, विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, उ0प्र0 सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व एम0एल0सी0 सरोजनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story