×

Meerut: निगम के पिंजरे में खूंखार पिटबुल, बच्ची पर किया था अटैक, अवैध तरीके से कुत्ता पालने वालों के जल्द कसेगा शिकंजा

Pitbull Attack In Meerut: नगर निगम में सिर्फ 275 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन है। जल्द ही मेरठ नगर निगम अवैध रूप से कुत्ता पालने के खिलाफ डोर टू डोर अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Sushil Kumar
Published on: 1 Dec 2023 2:53 PM GMT
Pitbull Attack In Meerut:
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Pitbull Attack In Meerut: यूपी के मेरठ के रजबन बाजार में ट्रांसपोर्टर दिशांत आहूजा की 11 साल की बेटी यशिका आहूजा पर हमला करने वाले पालतू पिटबुल कुत्ते (Pitbull Dog) को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार (01 नवंबर) को उसके मालिक के घर से पकड़ लिया। पिटबुल को पकड़ने के दौरान उसके मुंह को जालीदार कैप से बांध दिया था। जिससे पिटबुल किसी अन्य पर हमला न कर सके। वहीं, कुत्ते के मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है।

इस तरह पिटबुल नस्ल के कुत्ते पालने वालों पर मेरठ में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले, मेरठ के कंकरखेड़ा की नगला ताशी के पास सैनिक विहार बी ब्लॉक में 6 अक्टूबर को 9 साल के बच्चे इब्राहिम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाला पालतू पिटबुल को नगर निगम की टीम ने पकड़ा था।

पिटबुल मालिक पर 5 हजार का जुर्माना

पिटबुल कुत्ते को नगर निगम की टीम द्वारा पकड़े जाने की जानकारी देते हुए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि, 'कुत्ते के बंध्याकरण और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के साथ ही उसका पूरा चेकअप कराया जाएगा। कुत्ते के मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया गया है। जुर्माने की रकम परतापुर स्थित कान्हा उपवन में गौशाला के विकास पर खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि, पिटबुल नस्ल के कुत्ते पालने वालों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पिटबुल को पकड़कर एनिमल केयर सेंटर पर बनी सलाखों में रखा जाता है।'

निगम में मजह 275 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन

डॉ. हरपाल सिंह के अनुसार, बुधवार को रजबन बाजार में 11 साल की बच्ची पर पिटबुल ने हमला कर दिया था। घटना के संबंध में बालिका के परिजनों ने पुलिस के साथ ही नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, नगर निगम में सिर्फ 275 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन है। जल्द ही मेरठ नगर निगम अवैध रूप से कुत्ता पालने के खिलाफ डोर टू डोर अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story