×

Meerut News: मेरठ: किसान दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी तो नाराज हुए किसान

Meerut News: 11.30 बजे तक डीएमओर सीडीओ के न पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं अन्य भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और किसान दिवस बहिष्कार का आह्वान किया।

Sushil Kumar
Published on: 22 Jan 2025 5:00 PM IST
Meerut News (Social Media)
X

Meerut News (Social Media)

Meerut News: किसान दिवस की बैठक में जिलाधिकारी और सीडीओ के नहीं पहुंचने पर किसानों जमकर हंगामा किया। आगे से ऐसा होने पर किसानों ने किसान दिवस का कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। बाद में जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह एवं उप निर्देशक निलेश चौरसिया के समझाने पर किसान माने। बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो किसान पहुंचे थे। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में पुरानी समस्याओं पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच जैसा कि भारतीय किसान यूनियन नेताओं का कहना है कि लगभग 11.30 बजे तक जिलाधिकारी ओर मुख्य विकास अधिकारी के न पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं अन्य भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और किसान दिवस के बहिष्कार करने का आव्हान किया। जिस पर जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह एवं उप निर्देशक निलेश चौरसिया ने भाकियू कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को समझाया ओर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल पहुंच गई और दस मिनट में जिलाधिकारी के पहुंचने का आश्वाशन दिया।

और जिलाधिकारी बैठक में आ गए

इसी बीच जिलाधिकारी विजय कुमार बैठक में पहुंच गए और सभी पुरानी समस्याओं पर चर्चा करने के उपरांत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के बैठक में न पहुंचने पर उनका वेतन रोकने ओर जांच तक रोके रखने का आदेश दिया और सभी किसानों से उनका परिचय लिया ओर अपना परिचय देते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता में निदान करने ओर किसानों से धैर्य पूर्वक अपनी समस्याओं को हमे बताए हम आपकी समस्याओं का ससमय निदान कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने 22 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी विजय कुमार को दिया। समस्याओं का समाधान जल्द न होने पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जिलाधिकारी को बताया कि 26 जनवरी में हमारा ब्लॉक ट्रैक्टर तिरंगा मार्च है जिस ब्लॉक पर हमारी स्थानीय समस्याओं का निदान नहीं होगा हम वही रुक जाएंगे और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने से भाकियू कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। इसलिए आपसे भाकियू कार्यकर्ताओं की मांग है कि आप हमारी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का कष्ट करे। इस दौरान हर्ष चहल, सत्यवीर सिंह,विनय, रविन्द्र, वीरेंद्र , मनोज, सुनील, केपी प्रधान, उत्तम , मोनू, बबलू, विनोद, हरीश, विरमोहन आदि मौजूद रहे।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story