×

शर्मनाकः शराब के नशे में पिता बना हैवान, बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Meerut News: आरोपी अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले कई दिनों से रेप कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Sushil Kumar
Published on: 1 Jun 2024 7:02 AM GMT
meerut news
X

मेरठ में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुराचार (सोशल मीडिया)

Meerut News: जिले में नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले कई दिनों से रेप कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले उसके पति प्रदीप कुमार बेटी को घर में अकेला होने के दौरान शराब के नशे में यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कई बार रेप किया।

15 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां को बताया कि जब भी उसकी मां घर से बाहर होती थी तो उसका पिता उसके साथ रेप करता था जब इसका विरोध किया तो वह घर से बाहर निकालने या जान से मारने की धमकी देता था। डर की वजह से पीड़ित लड़की चुप रही। महिला का कहना है कि कुछ दिनों से बेटी को उदास देखकर उसने पुत्री से कारण पूछा तो उसने पिता की घिनौनी हरकत के बारे में बता दिया। यह जानने के बाद महिला ने पति की इस हरकत का विरोध तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने शराब पीकर फिर से बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story